फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Teasing with lady dancer in marriage party in mau

मऊः नशे में धुत मनबढ़ों ने महिला डांसर के साथ की अभद्रता, मना करने पर किया हंगामा

Sun, 25 Nov 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 25 Nov 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Teasing with lady dancer in marriage party in mau
गाड़ी छोड़कर फरार हुए मनबढ़ - फोटो : amar ujala
यूपी के मऊ में मधुबन थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाह समारोह में आए आर्केस्ट्रा में आई डांसर के साथ स्टेज पर चढ़कर एक युवक अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अपने दस-बारह साथियों को बुला लिया और जयमाल स्टेज पर पहुंचकर गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन


इस घटना से वर-वधू पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर लामबंद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ युवक भाग निकले। घटना के संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


लोकीपुर गांव के हरिजन बस्ती निवासी कन्हैया प्रसाद पुत्र जगधारी के यहां शुक्रवार को बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव से बारात आई थी। इस विवाह समारोह में गांव में आर्केस्ट्रा का डांस शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच नशे में धुत एक युवक स्टेज पर पहुंचकर डांसर के साथ अभद्रता करने लगा। इसको देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने उसे डांट लगाते हुए स्टेज से हटा दिया। इससे नाराज युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

ग्रामीणों के देखकर मनबढ़ फरार हो गए

Teasing with lady dancer in marriage party in mau
कुछ देर बाद 12 मनबढ़ पहुंचे और स्टेज पर चढ़कर कर गालीगलौज करने लगे। मनबढ़ों की इस हरकत को देखकर लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर मनबढ़ों को दौड़ा लिया। इसी बीच सूचना पर मधुबन एसओ नीरज पाठक पहुंचे।

पुलिस और ग्रामीणों के देखकर मनबढ़ फरार हो गए। जहां शादी की रस्म पूरी होने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस बाबत एसओ नीरज पाठक का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed