{"_id":"5bf97f1dbdec224153247120","slug":"teasing-with-lady-dancer-in-marriage-party-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊः नशे में धुत मनबढ़ों ने महिला डांसर के साथ की अभद्रता, मना करने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः नशे में धुत मनबढ़ों ने महिला डांसर के साथ की अभद्रता, मना करने पर किया हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी छोड़कर फरार हुए मनबढ़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में मधुबन थाना क्षेत्र के लोकीपुर गांव में शुक्रवार की देर रात एक विवाह समारोह में आए आर्केस्ट्रा में आई डांसर के साथ स्टेज पर चढ़कर एक युवक अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अपने दस-बारह साथियों को बुला लिया और जयमाल स्टेज पर पहुंचकर गालीगलौज करने लगे।
इस घटना से वर-वधू पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर लामबंद हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मनबढ़ युवक भाग निकले। घटना के संबंध में अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
लोकीपुर गांव के हरिजन बस्ती निवासी कन्हैया प्रसाद पुत्र जगधारी के यहां शुक्रवार को बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जल्दीपुर गांव से बारात आई थी। इस विवाह समारोह में गांव में आर्केस्ट्रा का डांस शुरू हो गया।
विज्ञापन
इसी बीच नशे में धुत एक युवक स्टेज पर पहुंचकर डांसर के साथ अभद्रता करने लगा। इसको देखकर लड़की पक्ष के लोगों ने उसे डांट लगाते हुए स्टेज से हटा दिया। इससे नाराज युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।

ग्रामीणों के देखकर मनबढ़ फरार हो गए
कुछ देर बाद 12 मनबढ़ पहुंचे और स्टेज पर चढ़कर कर गालीगलौज करने लगे। मनबढ़ों की इस हरकत को देखकर लोगों ने लाठी डंडे से लैस होकर मनबढ़ों को दौड़ा लिया। इसी बीच सूचना पर मधुबन एसओ नीरज पाठक पहुंचे।
पुलिस और ग्रामीणों के देखकर मनबढ़ फरार हो गए। जहां शादी की रस्म पूरी होने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस बाबत एसओ नीरज पाठक का कहना है कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मनबढ़ों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।