{"_id":"5a6f3b954f1c1b7e268b7051","slug":"teasing-with-girl-student-in-class-room-in-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU में फिर छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर छात्र ने क्लास रूम में ही पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में फिर छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर छात्र ने क्लास रूम में ही पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में चार महीने पहले छात्रा से छेड़खानी के कारण परिसर सुलग उठा था। उसके बाद तमाम दावे किए परिसर छात्राओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाए गए। लेकिन एक बार फिर बीएचयू में छेड़खानी की वारदात हुई।
राजनीतिशास्त्र विभाग में सोमवार को एमए के एक छात्र ने क्लास रूम में छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने क्लास रूम में ही उसकी पिटाई भी कर दी।
छात्रा ने इसकी शिकायत विभागाध्यक्ष से करते हुए छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर ने घटना की जानकारी ली।
छात्रा की शिकायत पर लंका पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज करने के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चीफ प्राक्टर ने संबंधित छात्र को निलंबित करते हुए उसे छात्रावास सहित अन्य सुविधाओं से बेदखल कर दिया।

घटना से मच गया हड़कंप
demo pic
विश्वविद्यालय में हर दिन की तरह राजनीतिशास्त्र विभाग में एमए की कक्षाएं चल रही थी। इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र ने अपनी ही क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो उसने मौके पर ही उसकी पिटाई कर दी और फरार हो गया।
चलती क्लास में इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना के विरोध में मारपीट का शिकार छात्रा समेत सात छात्राओं ने विभागाध्यक्ष से इसकी शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर ने छात्रा से बातचीत कर घटना की जानकारी ली।
इस दौरान छात्रा की शिकायत को लंका थानाध्यक्ष को भेज दिया। मामले में पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर छात्र शिवानंद सिंह परमार के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
इस बारे में चीफ प्राक्टर ने बताया कि बातचीत में आरोपी छात्र ने छात्रा संग छेड़खानी, मारपीट की बात कबूल की है। नियमानुसार छात्र को विश्वविद्यालय से निलंबित करते हुए उसे हॉस्टल सहित अन्य सुविधाओं से बेदखल कर दिया गया है।