फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tableau of Kashi seen on canvas in Kashi Vidyapith fine art flourished at stall

Varanasi: काशी विद्यापीठ में कैनवास पर दिखी काशी का झांकी, स्टॉल पर निखरी कला की बारीकी

Thu, 30 Mar 2023 05:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का ललित कला विभाग का परिसर बुधवार को नवांकुरों की हुनर से सजा था। कैनवास पर कहीं काशी की झांकी सजी थी तो स्टॉल पर कला की बारीकियां निखर रही थीं। 

विज्ञापन
Tableau of Kashi seen on canvas in Kashi Vidyapith fine art flourished at  stall
कला मेला में सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का ललित कला विभाग का परिसर बुधवार को नवांकुरों की हुनर से सजा था। कैनवास पर कहीं काशी की झांकी सजी थी तो स्टॉल पर कला की बारीकियां निखर रही थीं। नवांकुरों के हुनर ने जैसे कला मेले में जान फूंक दी हो। राज्य ललित कला अकादमी के सहयोग से क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी और ललित कला विभाग की ओर से बुधवार को तीन दिवसीय इस कला मेले का उद्घाटन कुलपति प्रो. एके त्यागी ने किया।

विज्ञापन


उन्होंने कला दीर्घा और स्टालों में सजीं कलाकृतियों का अवलोकन किया। कहा कि कलाकार शब्दों से जो नहीं कह पातें, उसे चित्रों और कलाकृतियों के रूप में व्यक्त करते हैं। विद्यार्थियों ने अपनी कला से बेकार पड़ी चीजों को मूल्यवान बना दिया है। कला मेले में टिशू पेपर से बने टेबल लैंप, वॉल हैंगिंग, कार्ड, गिफ्ट आइटम, पेंटिंग, हैंडवर्क, पॉटरी, टेराकोटा से बनी मूर्तियां सभी कला का बेहतरीन नमूना पेश कर रहे थे। मेले में 18 कला स्टॉल और पांच फूड स्टॉल लगे हैं।
विज्ञापन


पूर्वांचल भर के कलाकारों  की 157 पेंटिंग भी यहां प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में कला व संस्कृति के साथ काकोरी कांड को भी कैनवास पर उकेरा गया था। साधू, बुद्ध, प्रकृति आदि का चित्रण किया गया था। कला मेले में विश्वविद्यालय से संबद्ध गंगापुर कैंपस, जीवनदीप महाविद्यालय, एनटीपीसी, धीरेंद्र पीजी कॉलेज, महादेव पीजी कॉलेज एवं लिटिल फ्लावर स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संचालन एवं धन्यवाद विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. अमिता सिंह, प्रो. रामाश्रय यादव, प्रो. राजमणि, प्रो. एस प्रणाम सिंह, प्रेमचंद विश्वकर्मा, प्रो. केके सिंह, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी-20 व आत्मनिर्भर भारत की दिखी झांकी

Tableau of Kashi seen on canvas in Kashi Vidyapith fine art flourished at  stall
छात्रों ने बनाया जी-20 सम्मेलन का लोगो - फोटो : अमर उजाला

कला मेले में इंस्टॉलेशन आर्ट का भी प्रदर्शन किया गया है। इसमें ध्यान मुद्रा में योगी, जलपरी, इंडिया गेट, जी-20 सम्मेलन की भी झांकी सजाई गई है। इसमें उन देशों के झंडे और प्रतीकों को दर्शाया गया है। साथ विद्यार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत और वसुधैव कुटुंबकम को भी मूर्तरूप दिया है।

31 को पूर्व राष्ट्रपति भी शामिल होंगे

कला मेला का अवलोकन करने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद भी आएंगे। डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि मेले के अंतिम दिन 31 मार्च को वे यहां आएंगे। पूर्व राष्ट्रपति गुरुवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं।

कृष्ण की मीरा दीवानी से किया मुग्ध

कला मेला के तहत संगीत संध्या में श्रीधर शर्मा ने कृष्ण की मीरा दीवानी के भावों को एकल नृत्यनाटिका के जरिये मंच पर प्रकट किया। विश्वविद्यालय के ड्रामा विभाग के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से सपनों के पंख की मोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा नृत्य, गायन व कविता पाठ आदि की प्रस्तुति मोहक प्रस्तुति हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed