फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami swaroopanand sarswati release dharmadesh after dharam sansad in kashi

धर्म संसद के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने जारी किया धर्मादेश, पढ़ें क्या है लिखा

Thu, 29 Nov 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Nov 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Swami swaroopanand sarswati release dharmadesh after dharam sansad in kashi
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सीर गोबर्धन में तीन दिवसीय धर्म संसद के बाद बुधवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने धर्मादेश जारी किया। श्री विद्या मठ में जारी तीन पेज के धर्मादेश में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए स्पीकर और सांसदों को प्रस्ताव भेजने का निर्णय सुनाया गया है। शंकराचार्य ने धर्मादेश के माध्यम से संविधान में संशोधन कराकर भी रामजन्म भूमि पर राम मंदिर बनाने की भी मांग रखी।
विज्ञापन


धर्मादेश में कहा गया है कि श्रीराम मंदिर बनाना जनता का फैसला है। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय से इसे लोक हित और जनहित का मुद्दा मानते हुए चार सप्ताह में फैसला सुनाने का आग्रह किया जाएगा। शंकराचार्य ने कहा कि रामालय ट्रस्ट की ओर से हम भी सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर अनुरोध करेंगे कि वह पांच जजों की पीठ स्थापित कर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए नियमित सुनवाई कर जल्द फैसला करेें। साथ ही सभी सांसदों और लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर 11 दिसंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में चर्चा कराने का भी अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन


शंकराचार्य ने कहा, श्रीराम मंदिर निर्माण की जगह सरकार उनकी प्रतिमा सरयू नदी के किनारे बनाने जा रही है। राम मंदिर का निर्माण चारों शंकराचार्यों और 13 अखाड़ों के प्रमुखों के साथ ही साधु-संतों के प्रयास से बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू धर्म में दलित शब्द ही नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राम भक्त हनुमान को दलित कहने को शंकराचार्य ने धर्म विरुद्ध बताया। कहा कि हनुमान रुद्र के अवतार हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की सेवा के लिए उन्होंने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में दलित शब्द ही नहीं है।

काशी में मंदिरों को तोड़ना असंवैधानिक

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने  कहा, काशी में विकास के नाम पर प्राण प्रतिष्ठित मूर्तियों वाले मंदिर तोड़े जा रहे हैं। यह अधार्मिक और असंवैधानिक है। ऐसा विकास किस काम का जहां धर्म से खिलवाड़ किया जा रहा है। इससे 100 करोड़ सनातनधर्मियों को आघात पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed