फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Swami avimukteshwaranand said wearing russet nobody become hindu

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सीएम पर साधा निशाना, गेरुआ वस्त्र धारण करने से कोई नहीं हो जाता हिंदू

Thu, 05 Apr 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 05 Apr 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
Swami avimukteshwaranand said wearing russet nobody become hindu
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गेरुआ वस्त्र धारण करने से कोई हिंदू नहीं हो जाता। गेरुआ वस्त्र धारण करके तो रावण ने भी माता सीता का हरण किया था।
विज्ञापन


प्रदेश के मुखिया अगर सनातन धर्म के रक्षक हैं तो वह आकर हमारी पीड़ा को समझें। बताएं कि काशी के पुरातन मंदिरों के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों किया जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के तहत ढहाए जा रहे मकानों और मंदिरों के निरीक्षण के बाद बुधवार को अविमुक्तेश्वरानंद ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन


केदारघाट स्थित श्री विद्यामठ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा है। कहा कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से सनातन धर्मियों की आस्था और काशी के मूल स्वरूप को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी की अंतरगृही यात्रा सर्वाधिक महत्व की यात्रा है। यह यात्रा जिन पांच गणेश के दर्शन से आरंभ होती है, उनमें से तीन मोदी विनायक, दुर्मुख विनायक और प्रमोद विनायक को गिराकर विग्रह भी जमींदोज कर दिए गए। इस धर्म विरुद्ध कार्य को सहन नहीं किया जाएगा।


उन्होंने प्रधानमंत्री, राज्यपाल, गृह मंत्रालय और कमिश्नर को पत्र भेजा है। जल्द ही काशी के संत समाज की एक आपात बैठक होगी और इस मसले पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed