फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suresh khanna said government taken strict action against criminals

सरकार की सख्ती के कारण चैन से नहीं बैठ पा रहे अपराधीः सुरेश खन्ना

Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 17 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Suresh khanna said government taken strict action against criminals
जन सुनवाई करते सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
पीएनबी घोटाले में घिरी एनडीए सरकार की होती किरकिरी के बीच बनारस पहुंचे सूबे के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कहा कि चाहे घोटालेबाज कहीं छुपे उनकी सरकार बक्शने वाली नहीं है। हर हाल में उन्हें सलाखों के पीछे आना होगा।
विज्ञापन


नीरव मोदी के विदेश भागने के सवाल पर कहा कि सरकार की सख्ती से कोई अपराधी चैन से नहीं बैठ पा रहे। अगर कोई भय से सिर झुकाकर चला जा रहा है तो वह सबसे बड़ी सजा है।
विज्ञापन


शनिवार को सर्किट हाउस और पीएम के संसदीय कार्यालय रवींद्रपुरी में मंत्री ने कहा कि सरकार के जिम्मेदार लोग घोटाले व उससे जुड़े लोगों से गहन पूछताछ कर रहे हैं और कार्रवाई भी हो रही है। यह मीडिया को भी पता चल रहा है। घोटाले से जुड़े सभी लोग जल्दी ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में नकल पर पूरी तरह से नकेल कसा गया है। सरकार को इसके लिए बधाई देना चाहिए। 99 प्रतिशत क्षेत्रों में नकल के खिलाफ चलाया गया अभियान पूरी तरह से सफल है। अफसरों की 60 साल तक कार्य संस्कृति खराब रहीं है। सरकार के कार्रवाई का असर दिख रहा है। निलंबन की कार्रवाई भी हो रही है।

उन्होंने कहा कि दालमंडी बेसमेंट प्रकरण की कार्रवाई की जानकारी भी पुलिस, वीडीए व प्रशासन के अफसरों से लेंगे। 21 से 23 तक यूपी में होने वाले देश, विदेश के निवेशकों की समिट को ऐतिहासिक बताया।

यूपी के बजट को उन्होंने लोक कल्याणकारी व जनता को राहत पहुंचाने वाला बजट बताया। प्रदेश के मंत्री अनिल राजभर और ओम प्रकाश राजभर के आपसी झगड़े को पूरी तरह से खत्म होने की बात कही। 

महिला ने मंत्री पर भू माफियाओं के संरक्षण का लगाया आरोप 

Suresh khanna said government taken strict action against criminals
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रवींद्रपुरी स्थित संसदीय कार्यालय में नगर विकास मंत्री ने जनसुनवाई की। 60 शिकायतों को कुछ मौके पर अधिकारियों को बुलाकर निस्तारण किया और कुछ फोन करके सुलझाया। कुछ शिकायतों को संबंधित विभागों के पास भेजा। जनसुनवाई के दौरान इलाहाबाद के कीटगंज की पूरा बल्ली पहुंची महिला ने मंत्री नंद गोपाल नंदी पर भू माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

सुंदरपुर के गणेश धाम कालोनी निवासी एसबी राय ने सीवर का मसला रखा तो शंकुलधारा के लोगों ने पार्क में हरियाली के लिए पहल करने की मांग की। ग्राम रोजगार सेवक संघ ने स्थाई करने का प्रार्थना पत्र दिया। मंत्री ने अफसरों को ताकीद करते हुए कहा कि पब्लिक की समस्या का हर हाल में समाधान होना चाहिए।

मंत्री से चौबेपुर के बराई गांव के अमृत लाल यादव ने लेखपाल द्वारा पांच हजार लेने के बाद भी जमीन की नापी नहीं करने की शिकायत की। जलालपुर जौनपुर के रहने वाले आशीष सिंह ने अपने घर हुए चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप जलालपुर थानेदार पर लगाया।

टिकरी के ग्राम प्रधान सुशील सिंह ने गांव की सरकारी जमीन हड़पने का आरोप लगाया। खोजवा के शीतला प्रसाद ने दूर दर्शन के फ्री डिस चैनल पर सभी आध्यात्मिक चैनल शुरू करने की मांग की। उत्तर प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के साथ पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर पत्रक सौंपा।

शुक्लपुरा की पार्वती देवी ने राशन कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। चुनार के शिवकुमार जिला निर्वाचन कार्यालय से रिटायर्ड हुए एक वर्ष हो गया लेकिन पेंशन नहीं बना।

मकबूल आलम रोड के जीउत लाल ने अपने क्षेत्र के रहने वाले एक भूमाफिया पर जमीन जबरन कब्जा करने की शिकायत की। नई सड़क के रहने वाले मदन लाल ने चेतगंज पुलिस पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed