{"_id":"612e44488ebc3e21885429f9","slug":"superstition-in-mirzapur-after-death-of-disease-girl-dead-body-thrown-in-forest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास: बीमारी से मौत हुई तो टोटका कर बच्ची का शव जंगल में फेंका, पूजापाठ का सामान देख दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास: बीमारी से मौत हुई तो टोटका कर बच्ची का शव जंगल में फेंका, पूजापाठ का सामान देख दंग रह गए लोग
Wed, 01 Sep 2021 10:43 AM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: हरि User
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:43 AM IST
सार
यूपी के मिर्जापुर का मामला, बच्ची के पिता ने बताया कि उसे गंभीर बीमारी थी। मौत के बाद शव और उसके कपड़े व अन्य सामान जंगल में रख दिया, ताकि परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो।
विज्ञापन
बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अंधविश्वास ने मानवता की हदें पार कर दी। दो साल की मासूम बच्ची की मौत के बाद उसे धार्मिक मान्यता के अनुसार अंतिम संस्कार भी नहीं नसीब हुआ। परिजनों ने टोटका कर बच्ची के शव को जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन
घटना के अनुसार, मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल में बाण सागर नहर किनारे मंगरमुड़ गांव है। गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो वर्ष की बच्ची का शव मिला। पास ही पूजा-पाठ का सामान भी पड़ा था। इस पर लोगों ने बलि की आशंका जताई, लेकिन पुलिस के अनुसार, मौत बीमारी से हुई है। बीमारी किसी और को न हो, इसलिए परिजन शव जंगल में रख दिए थे। इसके लिए टोटका भी किया गया था।
विज्ञापन
दोपहर में जंगल में बच्ची का शव मिला तो ग्रामीण जुट गए। पास ही पूजा-पाठ का सामान, एक भेड़, बच्ची के नये-पुराने कपड़े भी पड़े थे। ग्रामीण इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। ग्राम प्रधान पारसनाथ ने पुलिस को सूचना दी। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बच्ची के पिता की कहानी सुन दंग रह गए लोग
पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव की शिनाख्त कर पाई। बच्ची के पिता ने बताया कि बच्ची को गंभीर बीमारी हुई थी। सोमवार को उसकी मौत के बाद शव और उसके कपड़े व अन्य सामान जंगल में रख दिया था, ताकि उसके परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो। ऐसा सुनकर लोग दंग रह गए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बोले अधिकारी
इस संदर्भ में एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि बीमारी से मौत के बाद परिवार के लोग शव जंगल में छोड़ गए थे, ताकि परिवार में किसी और को यह बीमारी न हो। शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।