फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Superintend police help girl for cure cancer in chandauli

कैंसर से लड़ रही रेनू को खाकी वर्दी ने दी नई जिंदगी, फिर से देख सकेगी दुनिया

Wed, 13 Feb 2019 10:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Superintend police help girl for cure cancer in chandauli
ऐसे तो पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठते रहते हैं। पुलिस के प्रति लोगों का नजरिया भी बहुत सकारात्मक नहीं होता है लेकिन यूपी के चंदौली जिले में खाकी वर्दी ने ड्यूटी के साथ ही इंसानियत का भी फर्ज निभाया है।
विज्ञापन


चंदौली जिले के एसपी संतोष सिंह की एक पहल पुलिस महकमे के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है। जिले में एसपी संतोष सिंह की पहल पर पुलिस कम्युनिटी के तहत बीएचयू के पूर्व छात्रों की संस्था मातृभूमि ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक बुधवार को नौगढ़ में नेत्र परीक्षण कैंप आयोजित होता है।
विज्ञापन


जून माह में कैंप के दौरान शहाबगंज क्षेत्र के अमरसीपुर की रेनू (19) भी अपने आंखों का उपचार कराने के लिए पहुंची। लेकिन उसके आखों की हालत देख डॉक्टरों ने उसे वारणसी में उपचार कराने की सलाह दी। लेकिन वह रुपयों के अभाव के चलते साहस नहीं जुटा सकी। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने रेनू के इलाज कराने की पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने रेनू को वाराणसी के आरके नेत्रालय में भर्ती कराया। जहां डॉ. आरके ओझा के निर्देशन में बीएचयू के नेत्र चिकित्सक आरपी मौर्य ने तीन चरणों में रेनू का ऑपरेशन किया और कृत्रिम आंख भी प्रत्यारोपित किया। इस दौरान वह तीन माह तक बेड पर ही रही।


मातृभूमि सेवा ट्रस्ट के संजय सिंह ने बताया कि रेनू के उपचार में दो लाख से अधिक धन खर्च हुआ है। इसमें एसपी के अलावा सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने भी सहयोग किया। स्वस्थ्य होने के बाद रेनू सोमवार को पुलिस लाइन पहुंची और अपनी नई जिंदगी के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को धन्यवाद दिया। एसपी ने भी उसका कुशल क्षेम पूछा और किसी प्रकार की परेशानी होने पर मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed