{"_id":"6411d515c31e24ae0e01f769","slug":"students-of-meghalaya-got-to-know-about-life-philosophy-of-mahamana-varanasi-news-c-20-vns1013-105014-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मेघालय के विद्यार्थियों ने जाना महामना का जीवन दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मेघालय के विद्यार्थियों ने जाना महामना का जीवन दर्शन
विज्ञापन
- एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत विद्यार्थियों के दल ने किया बीएचयू का भ्रमण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत नॉर्थ ईस्टर्न हिल विश्वविद्यालय शिलांग के विद्यार्थियों व शिक्षकों के दल ने बीएचयू का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र स्थित कला वीथिका में महामना के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी देखी।
बुधवार को मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र स्थित सभागार में संवाद के दौरान समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने सभी को मालवीय जी के मूल्य, कीर्ति और उपदेशों से अवगत कराया। छात्र अधिष्ठाता प्रो. एके नेमा ने विद्यार्थियों को बीएचयू में चल रहे छात्र हितैषी कार्यक्रमों के बारे में बताया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत उत्तर प्रदेश व मेघालय को पेयर स्टेट के रूप में नामित किया गया है। दोनों प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय आपस में शैक्षणिक और सांस्कृतिक भागीदारी करेंगे। इस दौरान सुरेन्द्र नायक, डॉ. डेविडसन, डॉ. रचना गंगवार मौजूद रहे।