{"_id":"602d56182c40fb1fc33df919","slug":"students-got-angry-after-getting-weapons-in-bhu-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू हॉस्टल में मिला असलहा, विरोध में हंगामा करते हुए छात्रों ने सिंह द्वार किया बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू हॉस्टल में मिला असलहा, विरोध में हंगामा करते हुए छात्रों ने सिंह द्वार किया बंद
Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को समझाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के बिड़ला सी हॉस्टल के एक कमरे से बुधवार को तमंचा और कारतूस बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। छात्रों ने हॉस्टल के गेट पर प्रदर्शन कर जिस कमरे से हथियार बरामद हुआ, उसे सील करने और संबंधित छात्र की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
जब कार्रवाई नहीं हुई तो सिंह द्वार बंद कर धरना शुरू कर दिया। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। तीन घंटे बाद रात करीब साढ़े दस बजे एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के आश्वासन पर छात्र माने, तब जाकर सिंह द्वार खुला।
विज्ञापन
कोरोना काल में विश्वविद्यालय बंद रहने के बाद बुधवार से अंतिम वर्ष के छात्रों का कमरा आवंटन शुरू हुआ। एक-एक कर छात्र कमरों में पहुंचने लगे। इस बीच बुधवार शाम एक छात्र ने हॉस्टल में रखा सामान लेने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सूचित किया।
विज्ञापन
सुरक्षा पर उठे सवाल
करीब सात बजे उसके साथ प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य कमरे में पहुंचे तो कमरा नंबर 110 से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इसकी जानकारी अन्य छात्रों को हुई तो वह हंगामा करने लगे। उनकी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बिड़ला सी हॉस्टल के एक कमरे से कुछ आपत्तिजनक सामान मिला हैं। इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी जा चुकी है। मामले में प्रशासन की ओर से जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी, की जाएगी।- प्रो. आनंद चौधरी, चीफ प्रॉक्टर, बीएचयू