फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student protest irregularities in BHU teacher appointment varanssi

बीएचयू: शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने से गरमाया माहौल, छात्रों के दो गुट आमने-सामने

Mon, 21 Oct 2019 07:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
student protest irregularities in BHU teacher appointment varanssi
बीएचयू में प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बीएचयू में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद माहौल गरमा गया है। पिछले दिनों अभ्यर्थियों और छात्रों के धरने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन से जिस साक्षात्कार को स्थगित कर दिया था, उसे फिर शुरू कर दिया गया है।

इसके विरोध में छात्रों ने सोमवार को होलकर हाउस गेट के सामने धरना देकर नारेबाजी की। उधर विवाद गरमाता चला जा रहा है और स्थिति यह रही कि दो गुट आमने-सामने आ गए हैं। एक गुट जहां प्रक्रिया का विरोध कर रहा है तो दूसरे गुट के छात्रों ने भी विरोध में एलडी गेस्ट हाउस चौराहे पर धरना दिया।
विज्ञापन


शिक्षक नियुक्ति में यूजीसी की ओर से दी गई नेट की डिग्री(कैटगरी लिखी) को अमान्य करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदकों का नाम सूची से बाहर कर दिया था। इसके विरोध में भी छात्रों ने 15 अक्तूबर को धरना दिया। हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय ने यूजीसी को पत्र भेजकर यह बताया कि यूजीसी का जवाब आने के बाद ही साक्षात्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच सोमवार को फिर साक्षात्कार शुरू हो गया तो सुबह 6 बजे ही अभ्यर्थी कुलपति आवास के सामने होलकर हाउस पहुंचकर धरने पर बैठ गए। विश्वविद्यालय प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए यूजीसी का जवाब आने के बाद साक्षात्कार करने की मांग करने लगे। उधर दोपहर में एलडीगेस्ट हाउस चौराहे पर कुछ छात्र इस धरने के विरोध में बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि नियुक्ति पर विरोध गलत है।

बैरिकेडिंग लगाकर रोका रास्ता, अलर्ट रही पुलिस
छात्रों के दो गुटों के अलग-अलग जगहों पर धरना देने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलपति आवास के सामने और एलडी गेस्ट हाउस चौराहे के पास बैरीकेडिंग लगाकर रास्ता रोक दिया। सुबह से लेकर शाम करीब 5 बजे तक दोनों तरफ से आवागमन बाधित रहा और लोगों को बाहर निकलने के लिए पेट्रोल पंप होते हुए नरिया जाना पड़ा। उधर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और पुलिस, पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
शिक्षक नियुक्ति पर सवाल उठाने के साथ ही धरनारत अभ्यर्थियों और छात्रों ने सोमवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसीएम चतुर्थ को सौंपा। इसमें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नियमों का उल्लंघन करने का हवाला देते हुए प्रकरण की जांच कराकर जरूरी कार्रवाई की मांग की है। इसके पहले भी पिछड़ा वर्ग आयोग, एससी,एसटी आयोग से भी शिकायत की गई थी। अब मामला राष्ट्रपति के वहां पहुंचने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और यूजीसी जल्द ही कोई अहम फैसला ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed