फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Student death due to falling school gate in mau

मऊः प्राइमरी स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत, दो शिक्षिकाएं निलंबित

Fri, 23 Mar 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 23 Mar 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
Student death due to falling school gate in mau
मृतक छात्र और इसी गेट से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ के एक स्कूल में लोहे का गेट गिरने से पहली कक्षा के छात्र की दबकर मौत हो गई। एक-दो बच्चे लोहे का गेट पकड़कर झूल रहे थे कि तभी हादसा हो गया। पुलिस ने लापरवाही में प्रधानाध्यापिका व सहायक अध्यापिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, वहीं प्रभारी बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


जिले के कोपागंज ब्लाक के सहरोज गांव के प्राइमरी स्कूल में शुक्रवार की दोपहर में भोजनावकाश हुआ था। बच्चे हैंडपंप पर पानी पीने गए थे। 12:10 बजे के लगभग पानी पीकर लौटे एक-दो बच्चे स्कूल का लोहे का गेट पकड़कर झूलने लगे।
विज्ञापन


तभी गेट का ऊपरी गुल्ला दीवार से बाहर निकल आया और गेट गिर पड़ा। पहली कक्षा में पढ़ने वाला सुमित (8) पुत्र रामानंद गेट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे शिक्षकों में अफरातफरी मच गई। प्रधानाध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव स्कूल पर नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वह विद्यालय का उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने बीआरसी गई थीं। शिक्षामित्र हरिश्चंद सहित अन्य अध्यापकों के सहयोग से घायल को आनन फानन में सीएचसी कोपागंज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

Student death due to falling school gate in mau
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शशिभूषण पाठक, सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा, कोतवाल घोसी डीपी श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण द्विवेदी मौके पर पहुंचे।

गांव वालों का कहना था कि स्कूल का भवन, चहारदीवारी और गेट काफी पुराना था। लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे थे। घटना की जानकारी लेने के बाद अधिकारी अस्पताल गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार को सौंप दिया।

पुलिस ने प्रधानाध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव और सहायक अध्यापिका प्रियंका कुशवाहा के विरुद्ध लापरवाही सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं प्रभारी बीएसए वेद प्रकाश सिंह ने अभिभावकों की शिकायत पर दोनों अध्यापिकाओं को निलंबित कर दिया है।

हादसे के बाद अध्यापिकाओं ने सूचना देने के लिए बीईओ कोपागंज को कई बार फोन किया। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। तब अध्यापिकाओं ने प्रभारी बीएसए को फोन कर घटना की जानकारी दी।

प्रभारी बीएसए वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि प्रकरण की विभागीय जांच कराई जाएगी। अभिभावकों की शिकायत पर प्रथम दृष्टया दोनों अध्यापिकाओं को निलंबित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed