{"_id":"57d868554f1c1b912cd489dd","slug":"stf-will-be-in-the-line-of-police-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में बनेगा एसटीएफ का दफ्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में बनेगा एसटीएफ का दफ्तर
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
Updated Wed, 14 Sep 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
stf varanasi
पुलिस लाइन में अब जल्द ही एसटीएफ की वाराणसी इकाई का अपना कार्यालय भवन होगा। यहां दो मंजिला कार्यालय भवन के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया। सवा करोड़ की लागत से छह हजार वर्ग फीट जमीन पर प्रस्तावित यह भवन छह महीने में बनकर तैयार होगा। यहां इलेक्ट्रानिक सर्विलांस और साइबर से संबंधित अत्याधुनिक संसाधनों के साथ ही एसटीएफ के जवानों के लिए जिम आदि की भी व्यवस्था होगी। इन इंतजामों के बाद वाराणसी समेत पूर्वांचल के अन्य जिलों में अपराधियों की नकेल कसने में एसटीएफ को आसानी हो जाएगी।
एसटीएफ की वाराणसी यूनिट का कार्यालय मौजूदा समय में पहड़िया क्षेत्र की अशोक बिहार कॉलोनी में है। वहां जगह कम होने के कारण नया कार्यालय भवन पुलिस लाइन परिसर में बनाने का निर्णय लिया गया है। भूमि पूजन के लिए लखनऊ से आए एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि सूचना और तकनीक के इस दौर में दिनोंदिन हमारी टीम भी अत्याधुनिक संसाधनों से लैस हो रही है। इसी कड़ी में पुलिस लाइन में एसटीएफ यूनिट का कार्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है।
अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से यहां हर वो सुविधा मौजूद रहेगी, जो विशेष एजेंसियों के पास होती है। उन्होंने बताया कि एसटीएफ में जल्द ही स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान आईजी जोन एसके भगत, एसटीएफ वाराणसी यूनिट के सीओ विनोद सिंह, इंस्पेक्टर विपिन राय व शैलेष सिंह, एसआई रणजीत राय, एएसआई वृंदावन राय आदि मौजूद रहे।