फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Statement on BJP and opposition leaders for loksabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भाजपा के घोषणा पत्र पर दिए बयान, पढ़िए किसने क्या कहा...

Tue, 09 Apr 2019 06:23 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 09 Apr 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Statement on BJP and opposition leaders for loksabha election 2019
भाजपा का घोषणापत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के घोषणा पत्र को पार्टी नेताओं ने नए भारत के निर्माण का संकल्प पत्र करार दिया। वहीं, विपक्ष के लोगों ने भाजपा के घोषणा पत्र पर जमकर कटाक्ष किया है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि देश की संप्रभुता और स्वाभिमान जगाने वाला संकल्प पत्र भगवान श्रीराम के प्रति आस्था की प्रतिबद्धता जताता है। पार्टी का संकल्प पत्र देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। किसानों की भलाई के साथ ही युवाओं, व्यापारियों की बेहतरी का संकल्प निश्चित तौर पर नए भारत का निर्माण करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि भाजपा वादे नहीं, इरादे में विश्वास करती है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय बोले ने कहा कि पिछले चुनाव में संकल्प पत्र में 559 बिंदुओं पर वादे किए थे और 520 वादे पूरे कर सरकार ने रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान और अर्थव्यवस्था को संकल्प पत्र में प्राथमिकता दी गई है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संकल्प पत्र केंद्र सरकार के उद्देश्य 'सबका साथ सबका विकास' को दर्शाता है।

गठबंधन और कांग्रेस ने 'जुमलेबाजी का पिटारा' बताया 

Statement on BJP and opposition leaders for loksabha election 2019

सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 'जुमलेबाजी का पिटारा' है। महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि 'कांठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है।' पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी 2014 के घोषणा पत्र में किए वायदे पूरे नहीं किए हैं।

सपा के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि पूर्व में किए वादे ही पूरे नहीं किए हैं। बसपा के जिला उपाध्यक्ष मेराज फारूकी जुग्गन ने कहा कि 2014 के घोषणा पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। एक और जुमला आया है।

उधर, कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि देश की जनता को गैंग ऑफ नरेंद्र मोदी टीम ने झांसे में डालने का प्रयास किया है। अभी तो जनता 2014 के नजराने का इंतजार कर रही है। एआईसीसी के रिसर्च विभाग के सचिव गौरव कपूर ने कहा कि भाजपा ने मैनिफेस्टो नहीं जुमलाफेस्टो निकाला है। जिलाध्यक्ष प्रजानथ शर्मा ने घोषणापत्र को सिर्फ कागज का पुलिंदा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed