फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news of wheelchair cricket Divya Mega Olympics regional athletics in Varanasi

Sports: व्हीलचेयर क्रिकेट में प्रदीप ने लगाए सात चौके, शहरी टीम आठ रन से जीती; पढ़ें- खेल से जुड़ी अन्य खबरें

Tue, 11 Nov 2025 03:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 11 Nov 2025 03:52 PM IST
सार

Varanasi News: व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदीप ने सात चौके लगाए। इस दौरान शहरी क्रिकेट टीम ने ग्रामीण दिव्यांग टीम को आठ रन से हराकर ट्रॉफी जीत गई। पढ़िए खेल से जुड़ी अन्य खबरें...

विज्ञापन
Sports news of wheelchair cricket Divya Mega Olympics regional athletics in Varanasi
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन सांसद खेलकूद के तहत व्हीलचेयर क्रिकेट सिगरा के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट स्टेडियम में खेली गई। यह प्रतियोगिता वाराणसी ग्रामीण दिव्यांग क्रिकेट टीम और शहरी दिव्यांग क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। शहरी टीम के ओपनर प्रदीप ने सात चौकों की मदद से 44 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच। शहरी टीम ने ग्रामीण दिव्यांग टीम को आठ रन से हराया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर कर ग्रामीण दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान डॉ संतोष पांडेय ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शहरी दिव्यांग क्रिकेट टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 64 रन बनाकर 65 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। इसमें प्रदीप राजभर ने 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में ग्रामीण दिव्यांंग क्रिकेट टीम के विकास ने चार ओवर में 18 रद देकर 3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रामीण दिव्यांग क्रिकेट टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 58 रन पर ऑल ऑउट हो गई।इसमें सर्वाधिक सुबोध राय ने 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 35 रनों का योगदान दिया। शहरी दिव्यांग क्रिकेट टीम की ओर से महेश प्रताप ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। शहरी दिव्यांग क्रिकेट टीम के प्रदीप राजभर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. डीबी मिश्रा और विशिष्ट अतिथि राकेश पांडेय ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुधांशु सिंह, डॉ मनोज तिवारी, अनिल शास्त्री, प्रदीप सोनी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में होगा दिव्यांग खेलों का महामुकाबला

यूपी दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने कहा कि वाराणसी में दिव्य मेगा ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इसके अलग अलग खेल की स्पर्धा में पांच हजार से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी शामिल होगें। जिससे दिव्यांग जनों के स्वावलंबन में सहयोग प्राप्त होगा।

प्रादेशिक एथलेटिक्स की 15 स्पर्धाओं में खेलेंगे 18 मंडल के 300 खिलाड़ी
यूपी एथलेटिक्स संघ और खेल विभाग की ओर से समन्वय प्रादेशिक जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में होगी। इसकी 15 स्पर्धाओं में 18 मंडल तीन सौ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिलास्तरीय टीम का चयन ट्रायल सोमवार को हुआ। बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में खेलने के लिए दो दिन सोमवार और मंगलवार को चयन ट्रायल होगा। वाराणसी जिले की टीम का चयन 10 नवंबर सोमवार को होगा जबकि मंडलीय टीम का चयन ट्रायल 11 नवंबर मंगलवार को होगा। 

सब जूनियर वर्ग के 800 मीटर दौड़ में अनुज और अस्मिता ने जीते स्वर्ण पदक

यूपी ग्रामीण खेल लीग के तहत दो दिवसीय विधायक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को मुनारी खेल मैदान में हुई। यह प्रतियोगिता युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से कराई गई। इसके सब जूनियर बालक वर्ग में अनुज और बालिका वर्ग में अस्मिता सोनकर ने स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को कुश्ती, भारोत्तोलन, फुटबॉल और बैडमिंटन की स्पर्धाएं होंगी।पहले दिन एथलेटिक्स और कबड्डी के मुकाबले हुए।



सब-जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में निखिल राजभर, 800 मीटर दौड़ में अनुज, बालिका वर्ग में अस्मिता सोनकर ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विपिन, बालिका वर्ग में नीतू ने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर पुरुष वर्ग के 200 मीटर दौड़ में रोहित, सीनियर बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में वर्तिका, 800 मीटर दौड़ शिवानी मौर्या ने स्वर्ण पदक जीता।

वॉलीबॉल में हरिशंकरपुर की टीम ने मेजबान मुनारी की टीम को हरा दिया। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने किया। संचालन धनंजय, धन्यवाद ज्ञापन नीतीश राय ने किया। इस मौके पर शिवनारायण सिंह, बद्री प्रसाद, नागेंद्र सरोज, पंकज यादव, शिवाजी सिंह मौजूद रहे।

प्रादेशिक क्वान कीडो में खेलेंगे 22 खिलाड़ी
जिला क्वान कीडो संघ की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता शंकरपुर में हुई। इसमें चेतगंज की डुओ स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम बालक-बालिका वर्ग में 38 पदक जीतकर ओवरऑल विजेता बनी। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले 22 खिलाड़ी सहारनपुर में होने वाले प्रादेशिक मुकाबले खेलेंगे। विजेता टीम ने 33 स्वर्ण, 4 रजत और एक कांस्य पदक जीते। इसके अलावा श्रीराम इंटरनेशनल स्कूल उपविजेता और इंडियन केयर सोशल फाउंडेशन की टीम तीसरे स्थान पर रही। 

अदिति और तनिष्का सेमीफाइनल में

वाराणसी की अदिति और तनिष्का प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला एवं पुरुष प्रदेशस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीमेंस डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनारस की अदिति और तनिष्का ने समृद्धि और शिवांशी कानपुर को 21-11, 21-11 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला 11 नवंबर को होगा। पुरुष डबल्स वर्ग में वाराणसी के अरुण और शमीम ने मिर्जापुर के आयुष और वैभव को 30-24 अंक से हराया। वाराणसी के वैश्विक राज सिंह ने देवेश अग्रवाल मुरादाबाद को 30-23 अंक से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

40 किलो के डंबल पर 11 हाथ फेरकर बड़ी गैबी के शुभम जीते
भारतीय पारंपरिक खेल एसोसिएशन के तत्वावधान में जोड़ी-गदा, डंबल-नाल दंगल सोमवार को पीली कोठी के नेशनल इंटर कॉलेज में हुई। इसमें 80 पहलवानों ने हिस्सा लिया। इसमें अखाड़ा बड़ी गैबी के पहलवान शुभम 40-40 किलो के डंबल पर 11 हाथ फेरकर विजेता बने। कांटे वाली जोड़ी का प्रदर्शन मिट्ठू पहलवान ने किया। वहीं बनारस की प्रसिद्ध घड़ियाल वाली जोड़ी 45-45 किग्रा को रघुनाथ महाराज अखाड़े के लाले पहलवान ने फेर कर दमखम का प्रदर्शन किया। फ्रांस से आए विदेशी पहलवान विक्टर ने गदा फेरी। विजेताओं को मुख्य अतिथि डालिम्स ग्रुप ऑॅफ स्कूल के निदेशक प्रदीप मधोक बाबा ने पुरस्कृत किया। इसमें खिलाड़ियों को शील्ड, सर्टिफिकेट, नकद राशि और ट्रैक सूट दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed