फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports 792 players 33 teams across country show talent volleyball five days sports competitions in Kashi

Sports : वॉलीबॉल में 5 दिन तक देश भर की 33 टीमों के 792 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा, काशी में खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 06 Dec 2024 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 03:04 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। जीत हुए खिलाड़ियों को सम्मान के साथ उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के एंफीथिएटर मैदान में राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
Sports 792 players 33 teams across country show talent volleyball five days sports competitions in Kashi
ट्राॅफी के अनावरण पर मंडलायुक्त के साथ छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

68वीं राष्ट्रीय माध्यमिक स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एंफीथियेटर मैदान पर खेली जाएगी। अलग-अलग राज्यों के खेल संस्थानों की 33 टीमों के अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग के 792 खिलाड़ी खेलेंगे। बीएचयू में छह कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए दो कोर्ट सुरक्षित रखे गए हैं। चार कोर्ट पर मैच कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के लिए वाराणसी को चुना जाना काशीवासियों के लिए गर्व की बात है। 10 से 14 दिसंबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर प्रतियोगिता होगी। उद्घाटन 10 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे और समापन 14 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन


कोच, मैनेजर और जनरल मैनेजर की बैठक बीएचयू के विज्ञान संगोष्ठी कक्ष में नौ दिसंबर को शाम चार बजे होगी। खिलाड़ियों, मैनेजर, कोच और ऑफिसिशियलस बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस के सात सूइट्स में ठहरेंगे। आसपास के होटलों में 325 डबल बेड कमरे बुक कराए गए हैं। भोजन और नाश्ते की व्यवस्था एंफीथियेटर कैंप में की गई है। खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशनों से रिसीव करने के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर टेंपो ट्रैवलर्स खड़े रहेंगे। जो कि खिलाड़ियों को होटल और आयोजन स्थल तक ले जाएंगे। तीन-तीन अध्यापक, अध्यापिकाओं को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अध्यापकों की डयूटी लगाई गई है। स्वागत, प्रचार-प्रसार, रंगोली और मंच संचालन समिति का गठन किया गया है। 

मंडलायुक्त ने किया शुभंकर नंदी और ट्रॉफी का अनावरण
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने आयुक्त सभागार में 68वीं माध्यमिक विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के शुभंकर का लोकार्पण किया। इस मौके पर छह ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। काशी के धार्मिक संस्कृति को ध्यान में रख देवाधिदेव महादेव के प्रिय नंदी को शुभंकर घोषित किया गया है। मार्च पास्ट में सबसे आगे शुभंकर शामिल होंगे।

Sports 792 players 33 teams across country show talent volleyball five days sports competitions in Kashi
26 जनवरी से उत्तराखंड में होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी बरेका की रेखा। - फोटो : अमर उजाला

हैमर थ्रो में गोल्ड के लिए रोज आठ घंटे कर रहीं मेहनत
उत्तराखंड में 26 जनवरी से होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बरेका की राष्ट्रीय खिलाड़ी रेखा सिंह हैमर थ्रो में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। रेखा स्वर्ण पदक के लिए बीएचयू के एंफीथियेटर में रोज आठ घंटे अभ्यास कर रही हैं। रेखा ने बताया कि वह रोज सुबह और शाम को पसीना बहाती हैं। उनके भाई राष्ट्रीय एथलीट हैं। उन्हें मेहनत करता देख खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। रेखा ने बताया कि पहला स्वर्ण पदक 2011 में शॉर्टपुट में स्वर्ण जीता था। 2014 में यूथ मीट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। 2016 जूनियर फेडरेशन में रजत और 2019 सीनियर ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। 

रस्साकशी में अग्रसेन पीजी कॉलेज चैंपियन
चंदौली के शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर में अंतर महाविद्यालयीय महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में बलदेव पीजी कॉलेज को 2-0 से हराकर श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज विजेता बना। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया। 

टीम ने लगातार दूसरे साल स्वर्ण पदक जीता है। टीम की ओर से साधना सिंह, प्रीति पटेल, तनु गुप्ता, ज्योति गौड, श्वेता कुमारी, मोनी साहनी, सानिया सिद्दीकी, शालू अग्रसेन ने मैच खेला। प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय की छात्रा साधना पटेल, सानिया सिद्दीकी और अंजली कनौजिया विद्यालयीय टीम के लिए चयनित हुई। क्रीड़ा परिषद की सचिव डॉ. नंदनी पटेल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जीत पर कोच श्रद्धा वर्मा, डॉ. शृंखला ने खुशी का इजहार किया। 

सिगरा स्टेडियम में सात दिसंबर से शुरू होंगे पांच खेल
आधुनिक खेल सुविधाओं से युक्त सिगरा स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सात दिसंबर से पांच खेलों का आगाज होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह ने बताया कि मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, हॉकी व एथलेटिक्स की प्रतियोगिता 16 दिसंबर तक होगी। सात को जूनियर बालक वर्ग की मुक्केबाजी, 11 दिसंबर को जूनियर बालक-बालिका जिम्नास्टिक, 12 से 15 दिसंबर तक जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। 

लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 11 दिसंबर को जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स, 11 दिसंबर को जूनियर बालिका हैंडबॉल और 15 से 16 दिसंबर तक जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता होगी। पंजीकरण के इच्छुक खिलाड़ी सिगरा स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय या कोच से संपर्क कर सकते हैं। नवनिर्माण के बाद सिगरा स्टेडियम में फुटबॉल की शुरुआत अगले सप्ताह से होगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि शुरुआत जूनियर वर्ग से होगी। 13 को आगाज और समापन 14 दिसंबर को  होगा। 

17-14 से दी मात, प्रतियोगिता में पांच मैच खेल दागे 70 गोल
मुरादाबाद में प्रादेशिक हैंडबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल ने अपने से मजबूत अयोध्या मंडल की टीम को तीन गोल से धूल चटा दी। वाराणसी मंडल की टीम मात्र 20 दिन में लगातार दो प्रादेशिक ट्रॉफी जीतने वाली प्रदेश की पहली टीम बन गई है। प्रतियोगिता में टीम ने कुल पांच मैच खेले। सात राष्ट्रीय खिलाड़ियों से सजी टीम ने 70 गोल दागे। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान में हुई। वाराणसी ने अयोध्या मंडल को 17-14 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। वाराणसी की ओर से राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमा यादव ने आक्रमण की शुरुआत की। शिवांगी पांडेय और नैना यादव ने भी साइड शॉर्ट के सहारे अयोध्या मंडल के गोलपोस्ट पर हमले किए। हाफ टाइम तक वाराणसी की टीम 10-8 से आगे रही।

दूसरे हाफ में आक्रमण की कमान सताक्षी, प्रीति यादव और सुमन ने संभाली। इन खिलाड़ियों ने अयोध्या के गोलपोस्ट पर हमले किए। लंबी सीटी बजने तक स्कोर वाराणसी के पक्ष में 17-14 रहा। 

बोले अधिकारी
वाराणसी मंडल की टीम ने मैच दर मैच रणनीति बदल कर शानदार खेल दिखाया। काशी की बेटियों ने हर मैच शानदार तरीके से जीता। - डॉ. एके सिंह उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ

Sports 792 players 33 teams across country show talent volleyball five days sports competitions in Kashi
राइफल क्लब के शूटिंग रेल का शुभारंभ करते राज्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला

निशानेबाजी में 60 निशानेबाजों ने साधा निशाना
काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में कैंटोनमेंट के रायफल क्लब के शूटिंग रेंज पर निशानेबाजी प्रतियोगिता के पहले दिन 60 निशानेबाजों ने निशाना लगाया। उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने निशाना लगाकर किया। मंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत कर खेल में हो रहे विकास पर चर्चा की। पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सात को समपान होगा। इस मौके पर अरविंद्र सिंह, पवन कुमार सिंह, अभिषेक मिश्र मौजूद रहे। 

Sports 792 players 33 teams across country show talent volleyball five days sports competitions in Kashi
अभ्यास करतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

प्रादेशिक जूडो में खेलेंगे काशी के 14 खिलाड़ी
प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता कानपुर में खेली जाएगी। मंडलीय टीम का सलेक्शन ट्रायल 5 दिसंबर को इंग्लिशिया के भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ। 45 खिलाड़ियों ने इसमें हिस्सा लिया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि चयनित सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की 14 सदस्यीय टीम शुक्रवार को बनारस स्टेशन से कानपुर रवाना होगी। 

प्रादेशिक बास्केटबॉल का ट्रायल आज
प्रदेशस्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता आजमगढ़ में होगी। जिलास्तरीय टीम का सलेक्शन ट्रायल लालपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में हुआ। चयनित खिलाड़ी छह दिसंबर को मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जो कि सुबह 10 बजे से होगा।

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों के आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जूडो कोच लाल कुमार से संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता 10 से 13 दिसंबर तक होगी। इसके लिए खिलाडि़यों ने तैयारी शुरू कर दी है। 

जूनियर नेशनल में खेलेंगे काशी के नौ खिलाड़ी
जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता भुवनेश्वर में होगी। इसमें वाराणसी के नौ खिलाड़ी खेलेंगे। खिलाड़ियों का दल ओडिशा रवाना हो गया। उमेश कुमार 600 मीटर, आयुषी यादव ऊंचीकूद, शिखा यादव वॉक रेस, नंदनी राजभर 600 मीटर दौड़, अंजली कुमारी ट्रपथलॉन, अंशु रजक और जामिल 100 मीटर, हरित चौधरी 200, अभय दूबे 4000 मीटर दौड़ में यूपी टीम से खेलकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता 7 से 11 दिसबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में जीत हासिल करने के लिए खिलाड़ी हर रोज तीन से चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार स्वर्ण जीतकर मान बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed