फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Spesial Train left from Jammu to Banaras with 1500 passengers

Special Train: 1500 यात्रियों को लेकर जम्मू से बनारस रवाना हुई ट्रेन, भारी बारिश के कारण फंसे सैकड़ों लोग

Fri, 29 Aug 2025 01:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Aug 2025 01:48 PM IST
सार

जम्मू में भारी बारिश के बीच फंसे हुए यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाओं के बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हुई है। 

विज्ञापन
Spesial Train left from Jammu to Banaras with 1500 passengers
Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू मंडल ने राजकीय रेलवे पुलिस और जिला प्रशासन के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को फंसे हुए यात्रियों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए दो विशेष ट्रेनें चलाई हैं। पहली विशेष ट्रेन 02238, करीब 1,500 यात्रियों को लेकर दोपहर 15:45 बजे जम्मू से बनारस के लिए रवाना हुई। इसके बाद दूसरी ट्रेन 04680 नई दिल्ली के लिए शाम 17.40 बजे रवाना हुई, इसमें भी लगभग 1,500 से ज्यादा यात्री सवार हैं।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण ट्रेन सेवाओं में भारी व्यवधान आया, जिससे जम्मू क्षेत्र में सैकड़ों यात्री फंस गए। मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि प्रशासन ने विशेष ट्रेनों के समय पर और सुचारू प्रस्थान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर समन्वय किया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में बाढ़ का ऐसा नजारा...: गंगा और नाले का पानी आपस में मिले, हजारों लोगों ने दूसरे स्थान पर ली है शरण
विज्ञापन
विज्ञापन


रेल प्रशासन द्वारा बाढ़ से फंसे यात्रियों के लिए गाड़ियों के संचालन के साथ-साथ जम्मू , श्री माता वैष्णो देवी कटरा, पठानकोट कैंट, पठानकोट सिटी जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर उनके खाने पीने की व्यवस्था करवाई गई। स्थानीय लोगों की सहायता से कई जगह लंगर लगवाए गए तथा रहने की समुचित व्यवस्था करवाई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed