{"_id":"6a4dca754ced5504d20a7ad2","slug":"speeding-thar-hits-auto-rickshaw-driver-critically-injured-in-varanasi-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Accident: रिंग रोड चौराहे पर हादसा, तेज रफ्तार थार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Accident: रिंग रोड चौराहे पर हादसा, तेज रफ्तार थार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर
Wed, 08 Jul 2026 09:26 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:26 AM IST
सार
Varanasi News: बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार थार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड चौराहे पर बुधवार देर रात को तेज रफ्तार थार ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार ऑटो को करीब 10 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में ऑटो चालक शिवचंद पटेल निवासी कपसेठी समेत उसमें सवार यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने ऑटो चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी बड़ागांव प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की वाहन चालक की पहचान की जा रही है। घायल को अस्पताल भिजवाया गया।