फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special prayer held in churches, today will be celebrated on virtuous Thursday

गिरजाघरों में हुई विशेष प्रार्थना, आज मनाया जाएगा पुण्य बृहस्पतिवार

Thu, 14 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Special prayer held in churches, today will be celebrated on virtuous Thursday
पाम संडे के साथ ईसाई समुदाय का सबसे पवित्र व महत्वपूर्ण आध्यात्मिक सप्ताह चल रहा है। इसको लेकर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना चल रही है। बृहस्पतिवार को चर्च में मांडी थर्सडे मनाया जाएगा। इस दौरान चर्च के पुरोहित प्रभु के शिष्य स्वरूप महिलाओं-पुरुषों के पैर धोएंगे और अंतिम भोज की कहानी सुनाएंगे।
विज्ञापन

छावनी स्थित लाल चर्च में पुरोहित फादर संजय दान ने विशेष प्रार्थना सभा कराई। इसमें ईसाई समाज के लोगों ने बाइबिल का पाठ किया। उन्होंने चर्च में उपस्थित लोगों को बताया कि पुण्य कार्य, गरीबों की सेवा कर प्रभु के और निकट जा सकते हैं। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी आगे आएं। वहीं गिरजाघर स्थित सेंट थॉमस चर्च में न्यूटन स्टीवंस, सेट पॉल चर्च में पादरी सैम जोशुआ, चर्च ऑफ बनारस में पादरी बेन जॉन, रामकटोरा चर्च में पादरी आदित्य कुमार, विजेता प्रेयर मिनीस्ट्रीज में पादरी अजय कुमार ने पास्टर एसपी सिंह ने आराधना कराई।
विज्ञापन

एश वेडनसडे के साथ शुरू हुआ 40 दिवसीय उपवास ईस्टर के पर्व गुड फ्राइडे तक चलेगा। इस दिन को ईसाई समाज के लोग दुख भोग के रूप में मनाते हैं। इस दौरान लोग प्रार्थना, परहेज और उपवास के साथ समय व्यतीत करते हैं और प्रभु यीशु के क्रूस पर दिए बलिदान को याद करते हैं। गुड फ्राइडे के बाद प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का पर्व ईस्टर मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed