फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Space and Tecnology Will Dimanded For PM Modi

पीएम से स्पेस और टेक्नालॉजी की मांग करेंगे

Thu, 18 Dec 2014 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2014 02:09 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी। मालवीय जयंती पर बीएचयू आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष दृश्य कला संकाय को विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। दृश्य कला संकाय को विस्तार देने के साथ ही कला क्षेत्र में नई तकनीकों को शामिल करने की मांग भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखी
विज्ञापन

जाएगी। संकाय प्रमुख इस संबंध में नरेंद्र मोदी को लिखित मांगपत्र देने की तैयारी में हैं। वहीं इससे युवा कलाकारों को भी एक नई उम्मीद जगी है।

दृश्य कला के साथ संगीत एवं मंच कला की शिक्षा देने के उद्देश्य से 1950 में कला संगीत भारती कालेज की शुरुआत हिंदू विश्वविद्यालय में की गई थी। 1985 में 30 सीटों के साथ बीएफए पाठ्यक्रम शुरू किया गया। संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति बताते हैं आज बीएफए की सीटें तीन गुनी हो
विज्ञापन


गई हैं। एमएफए और पीएचडी भी कराया जा रहा है लेकिन जितनी जगह के साथ इस संकाय की शुरुआत की गई थी, आज भी उतने ही स्पेस और उतने ही संसाधनों से संकाय को संचालित किया जा रहा है। इस लिहाज से युवा कलाकारों को काफी दिक्कत हो रही है। यहां के छात्र-छात्राओं में क्रिएटिविटी की कमी नहीं है लेकिन संसाधनों की कमी के चलते उनकी क्रिएटिविटी को वो मकाम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल पा रहा जो उन्हें मिलना चाहिए। कला क्षेत्र में नई तकनीक, मास्टर्स डिग्री और पीएचडी के लिए जगह ही नहीं है। प्रो. प्रजापति ने बताया कि 12वीं योजना के अंतर्गत संकाय को चार मंजिला बनाने का प्रस्ताव रखा गया था लेकिन उस पर मुहर नहीं लगी। अब


हमारी कोशिश है कि हम अपना ये प्रस्ताव नए कुलपति के साथ ही प्रधानमंत्री के समक्ष रखें। इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक के साथ ही शिक्षकों की जरूरत इस संकाय को है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed