फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP leader Amit Yadav arrested in cough syrup smuggling case in varanasi

Cough Syrup Case: सपा नेता को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, मुख्यमंत्री ने सदन में लिया था आरोपी अमित का नाम

Sun, 15 Feb 2026 03:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 15 Feb 2026 03:10 PM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप की तस्करी मामले में सपा नेता अमित यादव गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ लखनऊ की टीम ने उसे गिरफ्तार किया। अमित यादव के खिलाफ अप्रैल 2024 में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। 

विज्ञापन
SP leader Amit Yadav arrested in cough syrup smuggling case in varanasi
सपा नेता अमित यादव गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में आरोपी सपा नेता अमित यादव को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने शनिवार को हरहुआ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस लाइन में रखा गया। हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमित यादव के समर्थन में सपा नेता और कई अधिवक्ता पुलिस लाइन एसटीएफ कार्यालय पहुंच गए। रात तक डटे रहे। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अमित यादव के खिलाफ अप्रैल 2024 में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज है। जीएल सर्जिकल फर्म के जरिए अमित यादव ने एक लाख शीशी कफ सिरप की शैली ट्रेडर्स से खरीद-बिक्री की है।

विज्ञापन


लखनऊ एसटीएफ के एएसपी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि फेंसेडिल कफ सिरप को नशे के तौर पर तस्करी और भंडारण के मामले में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना में सामने आया कि शुभम जायसवाल के करीबी वाराणसी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा गणेश मंदिर नवापुरा निवासी अमित यादव ने बड़े पैमाने पर कफ सिरप की खरीद बिक्री की है। तीन साल से अमित यादव कफ सिरप के अवैध बिक्री में शामिल रहा। बैकिंग लेनदेन, सीडीआर, फर्म और अन्य कई साक्ष्य के मिलान के बाद टीम ने अमित यादव को बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ रिंग रोड काशीधाम से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


एसटीएफ इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय के मुताबिक, पूछताछ में अमित ने बताया कि हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर कॉलेज में पढ़ने के दौरान ही छात्र शुभम जायसवाल से परिचय हुआ था। शुभम के पिता भोला प्रसाद की फर्म शैली ट्रेडर्स है। एबॉट कंपनी की फेंसेडिल कफ सिरप का शैली ट्रेडर्स के नाम से बड़ा कारोबार रांची, झारखंड में है, जिसका व्यापार बनारस में भी होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसका इस्तेमाल नशे के रूप में होता है, जिसकी मांग पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में है। इसी फायदे को देखकर शुभम जायसवाल के कहने पर अपनी फर्म जीएल सर्जिकल सप्तसागर दवा मंडी में शैली ट्रेडर्स से कोडीन युक्त फेंलेडिलल कफ सिरप की लगभग 1 लाख शीशी की खरीद बिक्री की। जिसकी कीमत करोड़ों में थी। खरीदने के बाद अन्य फर्म में फर्जी बिक्री दिखाकर ऊंचे दाम में बेचा गया।

इसे भी पढ़ें; Maha Shivratri 2026: आजमगढ़ में हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय, भोर से ही उमड़ी आस्था

मुख्यमंत्री ने लिया था सदन में अमित का नाम
कोडीन युक्त कफ सिरप के खुलासे के दौरान विपक्ष द्वारा घेरे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दिसंबर में सपा नेता अमित यादव का सदन में नाम लिया था। अखिलेश यादव के साथ उसकी फोटो भी साझा की थी। इसके बाद से ही अमित की गिरफ्तारी तय मानी जा रही थी। दो माह से एसटीएफ लखनऊ इकाई की टीम अमित यादव के करीबियों को रडार पर ली थी। अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह एसटीएफ, विभोर राणा, विशाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद से ही अमित यादव का नाम आया था। वाराणसी में अमित यादव अधिवक्ता भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed