{"_id":"2abf733b1b974c14df63be42c8402223","slug":"south-west-monsoon-winds-of-thrust-of-relaxation-encountered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाओं का जोर पड़ा ढीला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण-पश्चिम मानसून की हवाओं का जोर पड़ा ढीला
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी (ब्यूरो)। अरब सागर से चला दक्षिणी-पश्चिमी मानसून पूर्वांचल में कमजोर पड़ गया है। मानसूनी हवाओं को गति न मिलने की वजह से बारिश जैसी होनी चाहिए थी, नहीं हो रही है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में मानसून की उत्तर-पूर्व ब्रांच गुरुवार को सक्रिय होनी शुरू हो गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि उत्तर-पूर्व मानसून के सक्रिय होने में अभी 48 घंटे लगेंगे। 30 जून तक पूर्वांचल मानसूनी बारिश से सराबोर हो जाएगा।
बीएचयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा इकाई के कोआर्डिनेटर प्रो.आरएस सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाएं पूर्वांचल में कमजोर पड़ गई हैं। बीएचयू के ही मौसम विशेषज्ञ प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अरब सागर की दक्षिण-पश्चिमी ब्रांच मानसून मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में झूम कर बरस रही हैं। बंगाल की खाड़ी में मानसून का दूसरा सिस्टम दोपहर बाद से तैयार होने लगा है। इस ब्रांच के पूर्वांचल में प्रवेश करने के बाद झूम कर बारिश होगी।