फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Some drawbacks appeared, learned something new

कुछ कमियां दिखीं, कुछ नया सीखने को मिला

Tue, 17 May 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की व्यवस्थाओं में कुछ कमियां दिखी हैं। खासकर मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर लोगों की सुरक्षा और ट्रेन हादसों को रोकने के लिए उपाय किया जाना चाहिए। घनी आबादी के बीच रेलवे के इस पुराने जोन में कुछ नया सीखने को भी मिला है। तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन सोमवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में यह बातें रेलवे कन्वेंशन कमेटी की 17 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष सांसद भर्तृहरि महताब ने पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


इससे पहले स्क्रैप डिस्पोजल सिस्टम, ग्रीन एनर्जी, मानवरहित क्रासिंग और दिव्यांगों के लिए रेलवे की सुविधाओं सहित अन्य विकास कार्यों पर कमेटी के सदस्यों ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक की। सांसद भर्तृहरि महताब ने कहा कि रेल मंत्रालय ने हादसों की रोकथाम की दिशा में प्रभावी पहल की है। इसके लिए सभी जोन स्तर पर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कमेटी ने ग्रीन एनर्जी के कार्यों की समीक्षा के दौरान स्टेशनों पर सोलर प्लांट लगाने के बारे में जानकारी हासिल की। इस मामले में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा किए गए कार्यों से कमेटी संतुष्ट दिखी। ट्रैक के किनारे पौधरोपण के लिए योजना बनाकर काम करने को कहा। रेलवे के अधिकारियों को सुझाव दिया कि दिव्यांग यात्रियों को सर्कुलेटिंग एरिया से ही सुविधाएं दें। उनके लिए चाहे प्लेटफार्म हो या कोच हर जगह सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। यात्री सुविधाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर रेलवे बोर्ड को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed