{"_id":"c9284ead295de37ddd6872d3cf0b34e1","slug":"sohde-73-arrested-24-vehicles-were-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 शोहदे गिरफ्तार, 24 वाहन किए गए जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 शोहदे गिरफ्तार, 24 वाहन किए गए जब्त
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 10 Jan 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़कियों के स्कूल, कालेज के बाहर उनके साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय होे गई है। शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक पुलिस ने गर्ल्स स्कूल, कालेज के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 73 शोहदों को गिरफ्तार कर 24 वाहनों को भी जब्त कर लिया। पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मच गया। लड़कियों के स्कूलों के ईद-गिर्द चक्कर लगाने वाले शोहदे फरार हो गये।
महिलाओं से संबंधित अपराध एवं छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शोहदे कोचिंग सेंटरों एवं लड़कियों के स्कूल, कालेजों के ईद-गिर्द चाय-पान की दूकानों पर खड़े होकर छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकतें करते हैं। ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आईजी कानून व्यवस्था ने चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया था।
इस क्रम में ही शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारियों और एसओ ने अपने थाना क्षेत्र में लड़कियों के स्कूल, कालेजों के बाहर अभियान चलाया। छात्राओं की शिकायत के आधार पर शोहदों को पकड़कर कर जेल भेज दिया।