{"_id":"68500e7c2ea7bb78aa00c5b0","slug":"social-worker-aman-kabir-met-dm-in-varanasi-expressed-concern-over-deaths-by-drowning-in-ganga-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aman Kabir: समाजसेवी अमन कबीर ने डीएम से की मुलाकात, गंगा में डूबकर हो रही मौतों पर जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aman Kabir: समाजसेवी अमन कबीर ने डीएम से की मुलाकात, गंगा में डूबकर हो रही मौतों पर जताई चिंता
Mon, 16 Jun 2025 06:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:00 PM IST
सार
डीएम सत्येंद्र कुमार ने समाजसेवी अमन के कार्यों की सराहना की। इसके साथ ही गंगा में डूबने से हो रही माैतों को लेकर प्रभावी कदम भी उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
डीएम को पत्रक देने से पूर्व अमन कबीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Aman Kabir Varanasi: काशी के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के दौरान लगातार हो रही युवाओं व यात्रियों की दुखद मौतों पर चिंता जताते हुए "अमन कबीर सेवा न्यास" के अध्यक्ष अमन कबीर ने डीएम को पत्र सौंपकर प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
पत्र में बताया गया है कि पंचगंगा घाट, ललिता घाट, तुलसी घाट, नीलकंठ घाट, शिवाला घाट, अहिल्याबाई घाट, सिंधिया घाट, बालाजी घाट समेत कई घाटों पर गहराई और बैरिकेडिंग की कमी के कारण स्नान करते समय कई युवक और यात्री डूब कर जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
अमन कबीर ने कहा कि आए दिन समाचार पत्रों में ऐसी दुखद घटनाओं की सूचनाएं मिल रही हैं। सेवा न्यास ने मांग की है कि प्रमुख स्नान स्थलों पर स्पष्ट चेतावनी पोस्टर लगाए जाएं और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए ताकि लोग उन स्थानों पर जाकर अनजाने में स्नान न करें। साथ ही ऐसे परिवारों से भी अपील की गई है जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है कि वे भी जन-जागरूकता में भाग लें।
विज्ञापन
उन्होंने जिला प्रशासन से इस पत्र के सुझावों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की अपील की है, ताकि धार्मिक यात्रियों और स्थानीय युवाओं की डूबने से हो रही मौतों पर अंकुश लगाया जा सके। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो जानमाल का नुकसान लगातार जारी रहेगा।