फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Social distance is not visible at the centers, masks also came off

केंद्रों पर नहीं दिख रही सामाजिक दूरी, मास्क भी उतरे

Fri, 20 Aug 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Social distance is not visible at the centers, masks also came off
जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 22,202 लोगों ने टीका लगवाया। 18 से 44 साल के 20,592 और 45 वर्ष से ऊपर के 1610 लोग शामिल हैं। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, महिला अस्पताल, स्वामी विवेकानंद अस्पताल सहित अन्य जगहों पर सुबह नौ बजे से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। दोपहर करीब दो बजे तक महिला अस्पताल में काउंटर पर महिलाओं, पुरुषों की भीड़ रही। मौके पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं दिखा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि 17,738 लोगों को पहली, 4464 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर आठ और महिला स्पेशल केंद्र पर 280 महिलाओं का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कोरोना का मिला एक मरीज, एक स्वस्थ
जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना का एक नया मरीज मिला। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वाले एक मरीज को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग को 5427 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। सुसुवाही निवासी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, अस्पताल, एयरपोर्ट सहित अन्य जगहों पर 5767 लोगों का सैंपल लिया गया। अब भी विभाग को 3959 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। अब कुल 82,381 मरीजों में 81,597 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 773 की मौत के बाद केवल 11 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed