{"_id":"570ffcbf4f1c1b483d4a6df7","slug":"snwarega-naunihalon-future-will-empower-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवरेगा नौनिहालों का भविष्य, सशक्त होंगी माताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवरेगा नौनिहालों का भविष्य, सशक्त होंगी माताएं
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
पीएम के आदर्श गांव नागेपुर में स्मृति ईरानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नंदघर’ के माध्यम से नौनिहालों का भविष्य तो संवरेगा ही, उनकी माताएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। गुरुवार को प्रधानमंत्री के आदर्श गांव नागेपुर स्थित नंदघर में इस प्रोजेक्ट की हेड रितु झिंगन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बाल कल्याण और महिलाओं के कौशल विकास के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का सहयोग करते हुए वेदांता समूह देश भर में 4000 नंदघर बनवाएगा। इसकी शुरुआत नागेपुर से की गई है। बनारस और आसपास के इलाकों में 15 नंदघर और बनाए जाएंगे।
ऋतु ने बताया कि ‘डिजिटल आंगनबाड़ी’ यानी एक ‘नंदघर’ को बनाने में 20 लाख रुपये की लागत आई है। यहां सौर ऊर्जा चालित एलईडी टीवी और दो कंप्यूटर सिस्टम हैं। यह भवन आग, नमी और भूकंपरोधी तकनीक से बना है। यहां हमेशा एक मोबाइल स्वास्थ्य वैन और मेडिकल क्लीनिक रहेगी। यहां आने वाले बच्चोें को ई-लर्निंग की सुविधा दी जाएगी और आरओ प्लांट का पानी मिलेगा। सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे कौशल विकास के माध्यम से बच्चों की माताओं और गांव की अन्य महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाएगा। वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस क्रम में एक साल तक वेदांता समूह के लोग नंदघर में आते रहेंगे और महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगे। लोकार्पण करने आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ऋतु से नंदघर की विशेषताएं जानीं और इस प्रयास के लिए तारीफ की। कहा कि अंबेडकर जयंती पर डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र ‘नंदघर’ नागेपुर को समर्पित किया जाना एक ऐतिहासिक शुरुआत है।
सभा के दौरान स्मृति ने कहा कि यह गांव के बुजुर्ग बैठे हैं, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गांव तक 10 पैसा पहुंचता है। मगर, प्रधानमंत्री के समय में देश का पैसा देशवासियों के लिए है। वो देश के एक-एक व्यक्ति की चिंता करते हैं। सभा के बाद 151 लोगों को ई-रिक्शा, 40 महिला स्वयं सहायता समूह के बीच 250 गाय का वितरण, 12 महिलाओं को केंद्र सरकार की पेंशन व जीवन बीमा योजना का प्रमाण पत्र और पीएम के मन की बात सुनने के लिए रेडियो दिया गया। इस दौरान मंच पर भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, एमएलए रवींद्र जायसवाल, एमएलसी केदारनाथ सिंह, पूर्व मेयर कौशलेंद्र सिंह, हंसराज विश्वकर्मा, प्रदीप अग्रहरि, नागेपुर ग्राम प्रधान पारसनाथ राजभर, डॉ. आजाद सिंह गौतम आदि मौजूद रहे। वापसी के दौरान गांव में बनाए गए यात्री विश्रामालय का लोकार्पण भी केंद्रीय मंत्री ने किया।
विज्ञापन
वेदांता समूह के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने वहां के आंगनबाड़ी केंद्रों का नाम नंदघर रखा था। इसी से प्रभावित होकर आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का नाम नंदघर रखा गया है। उधर, स्मृति ईरानी ने नंदघर का लोकार्पण करने के बाद भीतर मौजूद बच्चों से उनका नाम-पता पूछा और बच्चों का हाथ पकड़कर उनसे ब्लैकबोर्ड पर कुछ शब्द भी लिखवाए।
सभा के दौरान मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि महिलाओें के हृदय में गजब की ममता होती है यह आज नागेपुर में फिर देखने को मिला। कहा कि जब उन्होंने अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया तो गांव की महिलाओं ने कहा कि उनके चेहरे पर धूप लग रही है। एक छतरी की भी व्यवस्था करा दीजिए। स्मृति ने काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य को अंबेडकर प्रतिमा पर छतरी लगाने का जिम्मा सौंपा।