{"_id":"601c17c0df470919972b44e0","slug":"snake-found-on-mosquito-net-at-tte-rest-house-of-pddu-nagar-station-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: मच्छरदानी के ऊपर सांप मिलने से टीटीई रेस्ट हाउस में हड़कंप, रेलमंत्री को ट्वीट करने पर बैठी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: मच्छरदानी के ऊपर सांप मिलने से टीटीई रेस्ट हाउस में हड़कंप, रेलमंत्री को ट्वीट करने पर बैठी जांच
Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: हरि User
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
मच्छरदानी पर सांप
- फोटो : सोशल मीडिया।
चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर मंडल के स्थानीय रेलवे जंक्शन के टीटीई रेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को एक रेलकर्मी के बेड पर लगी मच्छरदानी के ऊपर सांप रेंगता दिखाई दिया। इससे वहां हड़कंप की स्थिति हो गई। टीटीई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी रेलमंत्री के साथ ही डीआरएम को भी दी। इसके बाद मामले में डीआरएम ने सीनियर डीसीएम को जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पीडीडीयू मंडल का टीटीई रेस्ट हाउस पीडीडीयू स्टेशन के पास में ही स्थित है। ट्रेन लेकर आने के बाद धनबाद के टीटीई विक्रम कुमार रेस्ट हाउस में आराम कर रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी नींद खुली तो देखा कि मच्छरदानी के ऊपर सांप है। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को आवाज दी। वहीं सांप को देखकर अफरा तफरी मच गई। आसपास अन्य सांप होने की आशंका में लोग भयभीत भी हो गए। मामले की जानकारी टीटीई ने ट्वीट कर रेलमंत्री पीयूष गोयल से लेकर जीएम व डीआरएम तक को दी। डीआरएम राजेश पांडेय ने इस मामले में सीनियर डीसीएम रुपेश कुमार को जांच किये जाने के आदेश दिये है।
विज्ञापन
इसे गौर से देखिये ये दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के टी टी ई रेस्ट हाउस का है जो धनबाद के टी टी ई बिकरम कुमार के मच्छर दानी पर साँप चल रहा है।@DRM_DDU @RailMinIndia @PiyushGoyalOffc @IR_CRB @GM_ECRly pic.twitter.com/znQ48fMyi0
— Rajneesh Pandey (@Rajnees85269215) February 3, 2021
विज्ञापन