फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Smuggler arrives Varanasi from Gorakhpur charas worth 75 lakh planning transport Mumbai

UP: गोरखपुर से 75 लाख की चरस लेकर वाराणसी पहुंचा तस्कर, मुंबई ले जाने की थी तैयारी; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Wed, 17 Jun 2026 08:05 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 08:05 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान कुलदीप सेठ को 3 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी गोरखपुर से चरस लाकर मुंबई ले जाने की तैयारी में था। पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Smuggler arrives Varanasi from Gorakhpur charas worth 75 lakh planning transport Mumbai
आरोपी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Crime: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को 3 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप सेठ निवासी नाटीमली, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह गोरखपुर से बस के माध्यम से मादक पदार्थ लेकर वाराणसी पहुंचा था। यहां से उसकी योजना मुंबई जाने वाली ट्रेन से चरस की खेप लेकर रवाना होने की थी, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 9 पर एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ की और उसके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 150 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की खेप उसे कहां से मिली थी और इसे मुंबई में किसे पहुंचाया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Smuggler arrives Varanasi from Gorakhpur charas worth 75 lakh planning transport Mumbai
पुलिस ने चरस को किया जब्त। - फोटो : संवाद

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि ऐसे तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

जीआरपी और आरपीएफ की इस संयुक्त कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बरामद चरस की मात्रा और उसकी अनुमानित कीमत को देखते हुए पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed