फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sleeper cell active in Purvanchal Agencies engaged in scouting wires

पूर्वांचल में सक्रिय स्लीपर सेल: तार खंगालने में जुटीं एजेंसियां,एक महीने में आतंकी संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 11:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 20 Oct 2022 11:32 AM IST
सार

बनारस समेत पूर्वांचल भर में नापाक मंसूबे वाले स्लीपर सेल की सक्रियता बढ़ गई है। इस बात से अब सुरक्षा एजेंसियां इनकार नहीं कर रही हैं। खौफ वाली बात यह है कि गिरफ्तार सदस्य खतरनाक विस्फोटक आईईडी बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे।

विज्ञापन
Sleeper cell active in Purvanchal Agencies engaged in scouting wires
आईएसआईएस - फोटो : PTI

विस्तार

आजमगढ़ के बाद अब अब बनारस से आतंकी संगठन आईएसआईएस के सदस्य की गिरफ्तारी ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बनारस समेत पूर्वांचल भर में नापाक मंसूबे वाले स्लीपर सेल की सक्रियता बढ़ गई है। इस बात से अब सुरक्षा एजेंसियां इनकार नहीं कर रही हैं। खौफ वाली बात यह है कि गिरफ्तार सदस्य खतरनाक विस्फोटक आईईडी बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे। अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं के जरिए तबाही और दहशत मचाना उनका मंसूबा था।

विज्ञापन

अब सुरक्षा एजेंसियां स्पीलर सेल आदि से जुड़े तार खंगालने में जुट गई हैं। बुधवार को गिरफ्तार इंजीनियरिंग छात्र बासित कलाम सिद्दीकी के मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव सहित अन्य दस्तावेज को जब एनआईए ने कब्जे में लिया तो उसे देख टीम भी चकरा गई। टेलीग्राम ग्रुप से विशेष समुदाय के कई युवाओं को वह जोड़ रखा था, जिसके जरिए आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण दे रहा था। इसमें एनआईए यह खंगाल रही है कि उक्त टेलीग्राम ग्रुपों से कितने लोग और कहां-कहां के रहने वाले युवा जुड़े हैं।

विज्ञापन

इसमें पूर्वांचल के युवकों के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में स्लीपर सेल की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है। आठ अगस्त को आजमगढ़ के मुबारकपुर अमिला से एनआईए और एटीएस ने आईएसआईएस के सदस्य सबाउद्दीन आजमी को गिरफ्तार किया था। पेशे से बुनकर सबाउद्दीन आईएसआईस में भर्ती कराने वाले अबू उमर के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया के जरिए हैंड ग्रेनेड, बम आदि बनाने का प्रशिक्षण और टेलीग्राम ग्रुप अल शकर मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवॉश करता था। स्वतंत्रता दिवस से पहले उसका मंसूबा ठीक नहीं था। उसकेे संपर्क में आए अन्य युवकों की तलाश में एनआईए देश भर में छापा मार रही है। इंजीनियरिंग छात्र बासित कलाम सिद्दीकी की गिरफ्तारी भी इसी का हिस्सा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed