अच्छी पहल: वाराणसी के 14 स्कूलों में व्यावसायिक हुनर सीख रहे 350 बच्चे, सात विषयों की हो रही पढ़ाई
Varanasi News: वाराणसी जिले के 14 विद्यालयों में 350 बच्चे व्यावसायिक हुनर सीख रहे हैं। सभी विद्यालयों में दो-दो शिक्षक प्रशिक्षण देते हैं। सात विषयों की पढ़ाई हो रही है।
विस्तार
बच्चों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले के 14 विद्यालयों के 350 बच्चे को व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए सभी विद्यालयों में अलग से दो-दो शिक्षक तैनात किए गए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को व्यवसाय और स्वरोजगार में दक्ष बनाने के लिए व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम लागू किया गया है।
व्यावसायिक शिक्षा में सेवा, निर्माण और कृषि सेक्टर पर प्रशिक्षण देने के लिए आईटीआई, पॉलीटेक्निक सहित अन्य संस्थानों के प्रशिक्षक तैनात किए गए हैं। वहीं, बच्चों के लिए इंटर्नशिप और साल में दो से तीन बार कॅरिअर काउंसिलिंग की भी व्यवस्था है। पहले चरण में राजकीय विद्यालयों समेत कुल 14 माध्यमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है। इसके तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को यह शिक्षा दी जा रही है।
कृषि सेक्टर पर है फोकस
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: तीन किमी लंबी शोभायात्रा में चांदी के गजरथ पर निकले भगवान पार्श्वनाथ, सीएम मोहन ने किया नमन
व्यावसायिक ट्रेड्स के होंगे विकल्प
प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में कम से कम चार व्यावसायिक ट्रेड्स के विकल्प होंगे। इनमें से एक ट्रेड एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित होगा। कक्षा 9 और 10 में दो व्यावसायिक ट्रेड और कक्षा 11 व 12 में एक व्यावसायिक ट्रेड को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।
इन विद्यालयों में चल रहे कोर्स
क्या कहते हैं अधिकारी
नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इससे बच्चों को रुटीन शिक्षा के साथ ही नया हुनर सीखने का मौका मिलेगा। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस