फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six most wanted crooks become a challenge for police recent pictures of miscreants are not available to police in Varanasi

वाराणसी: छह मोस्ट वांटेड बदमाश पुलिस के लिए बने चुनौती, खंगाली जा रही कुंडली, बदमाशों की हाल की तस्वीरें भी पुलिस के पास नहीं

Tue, 31 Aug 2021 03:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Aug 2021 03:29 PM IST
सार

पुलिस इन बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कुंडली खंगाल रही है। वहीं इन बदमाशों की हाल की कोई भी तस्वीर पुलिस के पास नहीं है, जिसे इनकी पहचान में आसान हो।

विज्ञापन
Six most wanted crooks become a challenge for police recent pictures of miscreants are not available to police in Varanasi
मोस्ट वांटेड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, रंगदारी जैसे संगीन वारदातों से बनारस में खौफ का पर्याय रहे इनामी बदमाशों की लिस्ट फिर से खंगाली जाने लगी है। इन बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर पुलिस को इनकी लोकेशन के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस के पास इनकी हालिया तस्वीरें भी नहीं हैं, जिससे इनकी पहचान हो सके।

विज्ञापन


भेलूपुर थाने में दर्ज मुकदमे में दो दशक से वांछित दो-दो लाख के इनामी गाजीपुर निवासी अताउर्रहमान उर्फ बाबू और शहाबुद्दीन की तलाश में यूपी पुलिस के साथ सीबीआई भी लगी है। बताया जाता है कि दोनों दुबई में होटल व्यवसाय में जुड़ गए हैं। चौकाघाट डबल मर्डर, जमीन कारोबारी एनडी तिवारी की हत्या में शामिल दो लाख के इनामी लंका के नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह सोनू पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना है।
विज्ञापन


जमीन कारोबारी इसके नाम से भयभीत रहते हैं। सेंट्रल जेल में निरुद्ध एमएलसी बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या में फरार इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी और लक्सा थाने के रामापुरा निवासी दीपक वर्मा पर पुलिस ने एक-एक रुपये लाख का इनाम रखा है। चिकित्सकों से रंगदारी वसूलने के लिए दीपक कुख्यात है। कचहरी पर पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार लखनऊ के आलमबाग हरचंदपुर निवासी सलीम उर्फ मुख्तार शेख पर कैंट पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। पिछले साल अक्टूबर 2020 में पुलिस ने इस पर इनाम बढ़ाया था। इन बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50-50 हजारी भी काट रहे फरारी
सैम्स के निदेशक आरके सिंह की हत्या और अभिनेत्री मनीषा कोइराला के सचिव की हत्या करके सुर्खियों में आए जंसा निवासी मनीष सिंह पर कैंट पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा है। मई 2010 से पुलिस ने मनीष सिंह का चेहरा तक नहीं देखा। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वह मुंबई में रियल इस्टेट का व्यापार कर रहा है। बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मनीष सिंह कुछ दिन के लिए बनारस आया था।

कोतवाली के कपिलेश्वर गली निवासी विश्वास नेपाली पर चौबेपुर थाने में 50 हजार का इनाम घोषित है। 2009 के बाद से विश्वास नेपाली के बारे में पुलिस को कोई लोकेशन नहीं है। बताया जाता है कि विश्वास नेपाली का नेपाल में ट्रेवेल्स का कारोबार है। वह पूर्वांचल के अपराधियों को नेपाल में शरण देता है। 2012 में शिवपुर स्थित मार्बल कारोबारी सुशील सिंह की हत्या कर सनसनी फैलाने वाले 50 हजार का इनामी चौबेपुर निवासी अजीम उर्फ डाक्टर के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अगस्त 2013 में चंदौली पेशी से लौटते समय चौकाघाट पुल पर वाहन से कूदकर फरार चोलापुर निवासी सुनील यादव पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है। हालांकि चर्चा है कि सुनील की हत्या कर दी गई है।

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि अपराध में लिप्त अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है। इसके साथ ही इनके करीबियों से भी पूछताछ करते हुए अन्य जानकारियां हासिल की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed