फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Siddhartha attained enlightenment through breath awareness

सांस के प्रति सजगता से सिद्धार्थ ने बुद्धत्व को साधा

Tue, 22 Jun 2021 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Siddhartha attained enlightenment through breath awareness
जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन, नेहरू युवा केंद्र व आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बनारस क्लब में हुआ। अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने की। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिलाधिकारी सहित, मुख्य विकास अधिकारी मधुसूदन हुलगी, अपर जिलाधिकारी (नगर), मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं परियोजना निदेशक डीआरडीए, नेहरू युवा केंद्र के निखिल सहित लगभग 20 लोगों ने योगाभ्यास किया। लगभग 45 मिनट से अधिक चले योगाभ्यास के दौरान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन यूट्यूब एवं जूम एप के माध्यम से जुड़कर जनपद के सभी आठ विकास खंडों एवं लगभग 140 से अधिक ग्राम पंचायतों से लगभग 5000 लोगों ने योगाभ्यास किया। जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन

उधर, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के पियरी स्थित वेद भवन में क्षेत्रीय नागरिकों संग योग किया। सभी लोगों को विभिन्न योगासनों के फायदे बताए तथा प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया। मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ाई में संपूर्ण भारत में योग क्रिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

योग से जागृत होगी शरीर में अपार ऊर्जा
प्रदेश के स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने विधानसभा उत्तरी के सारनाथ मंडल स्थित आर बी पैलेस में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को न सिर्फ निरोग रख सकते हैं बल्कि स्वयं के भीतर अपार ऊर्जा भी महसूस कर सकते हैं। नित्य योग करने से मन मस्तिष्क जहां प्रफुल्लित रहता है वहीं अनेक व्याधियों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवर्धनधाम मंदिर में हुआ योगाभ्यास
गोवर्धनधाम मंदिर में योगाभ्यास किया गया। योगगुरु बबलू व मधु कुशवाहा के निर्देशन में योगाभ्यास के बाद समाजसेवी अमन कबीर को मार्निंगवाक टीम की ओर से व्हीलचेयर समर्पित किया गया। मुख्य अतिथि थाइलैंड की साध्वी चंद्रकांता मोंत्री रहीं।
बटुकों ने किया योगाभ्यास
योग दिवस पर बटुकों ने योगाभ्यास किया। सोमवार को दशाश्वमेध स्थित इंटरनेशनल चंद्रमौलि चैरिटेबल ट्रस्ट में बटुकों ने संस्कृत के मंत्रों के साथ योगाभ्यास किया। इसमें 62 बटुकों ने हिस्सा लिया। ट्रस्टी डॉ. देवात्मा दुबे ने सभी से योग को अपनाने की अपील की।
सुल्तान क्लब ने विश्व योग दिवस मनाया
सामाजिक संस्था सुल्तान क्लब के सदस्यों ने रसूलपुरा, बड़ी बाजार में संस्था अध्यक्ष डॉ. एहतेशामुल हक के आह्वान पर योग दिवस मनाया। मास्टर अब्दुल रहमान के नेतृत्व में योगाभ्यास हुआ।

नमामि गंगे ने गंगा तट पर योग कर दिया संदेश
नमामि गंगे की ओर से योग के जरिये आम लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया। नमामि गंगे टीम के महिला और पुरुष सदस्यों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान राजेश शुक्ला, शिवदत्त द्विवेदी, शिवम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed