फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Short circuit and blown jumper caused power outage for 5 hours

Varanasi News: शॉर्ट सर्किट और जंपर उड़ने की वजह से 5 घंटे हुई बिजली कटौती

Sat, 04 Apr 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Short circuit and blown jumper caused power outage for 5 hours
वाराणसी। बारिश और तेज हवाओं के चलते जर्जर तारों, ट्रांसफाॅर्मर और रिले बॉक्स में स्पार्किंग और शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चार से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। हल्की बारिश में आपूर्ति में बाधा ने बिजली निगम के रखरखाव के दावों की पोल खोल दी है। शुक्रवार को लहरतारा क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा चंदन नगर ट्रांसफाॅर्मर में आई गड़बड़ी की वजह से क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चार घंटे बिजली बाधित रही। एसडीओ मंडुवाडीह विजय सिंह ने बताया कि तेज हवा और बारिश की वजह से पैनल में स्पार्किंग होने के कारण एहतियातन बिजली कटौती की गई। हालांकि जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली कटौती की वजह से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed