शिवपाल का अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा-चुगलखोरों के चक्कर में पार्टी को बर्बाद किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में पड़कर अखिलेश ने पार्टी को बर्बाद कर दिया।
शिवपाल ने नागेपुर गांव में सपा नेता सेचन यादव के यहां शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने चंदौली से समाजवादी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की।
नागेपुर गांव स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय में वरिष्ठ सपा नेता सेचन सिंह यादव द्वारा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कोई भी महापुरुष बगैर संघर्ष के कामयाब नहीं हुआ है।
कहा कि भगवान राम को चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में चौदह वर्ष का वनवास झेलना पड़ा। कंस के अंत के बाद ही भगवान श्रीकृष्ण ने राजगद्दी उनके पिता को सौंपी थी। उसी प्रकार अखिलेश ने नेता जी द्वारा संघर्ष करके बनायी पार्टी को चापलूस और चुगलखोरों के चक्कर में बर्बाद कर दिया।
उनको बैठकर हल निकाल लेना चाहिये था। लेकिन आसानी से गद्दी मिलने के बाद अहम हो गया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जितना कार्य हुआ। कोई भी सरकार नहीं कर सकेगी, आज नेताजी के नेतृत्व में चुनाव होता तो पार्टी को यह दिन नहीं देखना पड़ता।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर पिछड़े और वंचितों को न्याय दिलाने के लिये समाजवादी आंदोलन की शुरूआत की घोषणा किया। इसके पूर्व शिवपाल यादव गोवर्धन पूजा में भी शामिल हुए।