{"_id":"692df367fc3a5cf74b0a1cc4","slug":"shivangi-is-the-best-ranger-sonam-became-the-best-group-leader-varanasi-news-c-192-1-svns1034-144413-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: शिवांगी बेस्ट रेंजर्स, सोनम बनीं बेस्ट ग्रुप लीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: शिवांगी बेस्ट रेंजर्स, सोनम बनीं बेस्ट ग्रुप लीडर
विज्ञापन
रेंजर प्रशिक्षण समापन अवसर पर टेंट का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि प्रो. दुर्गेश सिंह।- संवाद
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के पांचवें व अंतिम दिन सोमवार को विविध कार्यक्रमों के बीच समापन हुआ।
शिवांगी चौरसिया को बेस्ट रेंजर्स व सोनम को बेस्ट ग्रुप लीडर (दलनायिका) चुना गया। प्रशिक्षकों ने रेंजर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया। इसमें अनुशासन, सेवा और राष्ट्र प्रेम की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गेश सिंह ने कहा कि रेंजर्स को प्रशिक्षण शिविर के नियमों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अंदर सेवा भाव जागृत कर समाज में सशक्त योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने कहा कि आपदाओं के समय रेंजर्स का बड़ा योगदान रहा है। शिविर में दिए गए प्रशिक्षण को जीवन में उतारकर देश के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के क्विज प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी प्रथम, द्वितीय अंजनी कुमारी, तृतीय पायल, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम गंगा कुमारी, द्वितीय अंजलि सिंह, तृतीय प्रियंक कुमारी, खेल में प्रथम पूजा कुमारी, द्वितीय अंकिता यादव, तृतीय रुबी, हैंड क्राफ्ट में प्रथम हर्षिता, द्वितीय शिवांगी चौरसिया, तृतीय सोनम रही।
प्रशिक्षण कार्य का मूल्यांकन डॉ. हेरंब पांडेय, डॉ. प्रदीप मिश्रा, डॉ. प्रेमलता, डॉ. मनीष चंद्र, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. अंकित आदि ने किया। काउंसलर प्रदीप मौर्य एवं प्रशिक्षिका किरण देवी ने अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थी से अपनी एक कमी को त्यागने के लिए कहा गया। संचालन डॉ. सुमिता बनर्जी, धन्यवाद डॉ. अंजू सोनकर ने दिया। संवाद