फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sharukh khan and anushka sharma in varanasi for jab harry met sejal promotion

शाहरुख-अनुष्का पर चढ़ा भोजपुरिया अंदाज, 'लॉलीपॉप लागेलू ' पर जमकर लगाए ठुमके

Tue, 01 Aug 2017 12:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 01 Aug 2017 12:19 PM IST
विज्ञापन
sharukh khan and anushka sharma in varanasi for jab harry met sejal promotion
जब हैरी मेट सेजल का वाराणसी में प्रमोशन - फोटो : अमर उजाला
बालीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने सोमवार को बनारस में भोजपुरिया अंदाज में गाना गाकर काशीवासियों का दिल जीत लिया। भोजपुरी सुपर स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के साथ  ‘ तु लगावे लू जब लिपिस्टिक’  गाकर यह बता दिया कि उन्हें किंग खान यों ही नहीं कहा जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ शाहरुख का भरपूर समर्थन किया। यहीं नहीं, अनुष्का शर्मा ने भी मंच पर आते ही भोजपुरी में लोगों का स्वागत किया। अनुष्का ने ‘हमके यहां आकर बहुत बढ़ियां लागल...बनारस का हाल बा...जियो राजा बनारस’ बोला तो सब लोग झूम उठे।
विज्ञापन


 पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह था। इंस्टीट्यूट के बाहर एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। शाम करीब साढ़े पांच बजे शाहरुख मंच पर पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने मनोज तिवारी को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का चीफ गेस्ट मुझे मंच पर आमंत्रित कर रहा है ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मनोज भैया धन्यवादा।  शाहरुख खान ने बताया कि अनुष्का और इम्तियाज अली के साथ पहली बार उन्हें बनारस आने का मौका मिला।

जितना प्रेम काशीवासियों का मिला उतना पूरी दुनिया में कही नहीं मिला। इसके लिए बार-बार धन्यवाद करना ठीक नहीं है लेकिन यह आवाज दिल से निकल रही है। इस दौरान मनोज तिवारी के साथ शाहरुख ने भोजपुरी गीत लॉलीपॉप लागेलू ...और बगलवाली जान मारेली गाकर सभी को झूमा दिया।

इसमें अनुष्का शर्मा ने भी उनका साथ दिया। करीब एक घंटे तक कैंपस में रहे शाहरुख खान को मनोज तिवारी ने हर-हर महादेव के जयघोष को बनारसवासियों की तरफ से आशीर्वाद बताया तो शाहरुख ने भी हर हर महादेव का जयघोष किया।
इसी दौरान इम्तियाज अली और अनुष्का ने भी हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। 

कनवा में सोहे बाली जुड़ा में लगा के जाली

sharukh khan and anushka sharma in varanasi for jab harry met sejal promotion
भोजपुरी गाने पर नृत्य करते शाहरुख और अनुष्का - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी के ‘कनवा में सोहे बाली जुड़ा में लगा के जाली’ गीत पर दोनों ने ठुमके भी लगाए। भोजपुरी बोलने में परेशानी होने पर शाहरुख को एक-एक लाइन धीरे-धीरे बोल कर मनोज तिवारी ने गाना पूरा करवा दिया। इसमें उन्होंने फिल्म जब हैरी मेट सेजल का भोजपुरी अर्थ बताया जब हैरिया मिलल सजलवा से।

इस पर शाहरुख और अनुष्का भी खूब गुदगुदाए। इसके साथ ही अपनी फिल्म के गीत बटरफ्लाई स्टेप वाला डांस किया।  पहली बार बनारस आने पर कार्यक्रम में जुटी भीड़ से अभिभूत शाहरुख ने लोगों का शुक्रिया किया। साथ ही जल्द ही अनुष्का, इम्तियाज अली सहित पूरी टीम के साथ काशी आकर प्रस्तुति देने का वादा भी किया। कहा कि मेरी दुनिया दर्शकों ने ही बनाई हैं।

इस दौरान मनोज तिवारी ने काशी के गलियन में तोहके देख-देख क अईली गीत गाकर काशीवासियों के भाव को शाहरुख के सामने रखा। शाहरुख  ने इस दौरा बाजीगर, रईस और जब तक है जान, देवदास फिल्म के डायलॉग बोल कर सभी का दिल जीत लिया। 

कार्यक्रम खत्म होने पर शाहरुख ने अशोका इंस्टीट्यूट के संस्थापक अशोक मौर्य का धन्यवाद दिया। साथ ही अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली की मौजूदगी में उन्होंने चेयरमैन अंकित मौर्य, वाइस चेयरमैन अमित मौर्य आदि के साथ सेल्फी लेकर माहौल को यादगार बना दिया। जाते-जाते छात्र-छात्राओं के साथ भी सेल्फी ली।

शाहरुख-अनुष्का ने चखा बनारसी पान

sharukh khan and anushka sharma in varanasi for jab harry met sejal promotion
शाहरुख-अनुष्का ने नदेसर में खाया बनारसी पान का बीड़ा - फोटो : अमर उजाला
फिल्म के प्रचार के लिए आए शाहरुख खान मशहूर बनारसी पान का स्वाद लेना नहीं भूले। शाहरुख ने अनुष्का और फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली को अपने हाथ से बीड़ा खिलाया। बाद में अनुष्का ने शाहरुख को अपने हाथ से पान खिलाकर उन पलों को यादगार बनाया। 

होटल ताज गेटवे से अशोका इंस्टीट्यूट जाते समय शाहरुख का काफिला नदेसर पर ‘तांबुलम’ पान भंडार के सामने रुका। शाहरुख, अनुष्का कार से उतर कर सीधे पान की दुकान की तरफ बढ़े तो दुकानदार सतीश कुमार वर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

सतीश ने पान की बीड़ा सजाकर अभिनेता और उनकी टीम को खिलाया। सतीश ने बताया कि शाहरुख चार बीड़ा पान अपने साथ बंधवा कर ले गए। शाहरुख-अनुष्का की जोड़ी ने बनारस के पान की जमकर तारीफ की।

एक झलक के लिए बेताब रहे युवा

sharukh khan and anushka sharma in varanasi for jab harry met sejal promotion
शाहरुख-अनुष्का ने भोजपुरिया अंदाज में जीत दिया दिल - फोटो : अमर उजाला
 किंग खान की एक झलक पाने को शहर के युवा बेताब रहे। बाबतपुर से लेकर होटल ताज और अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट तक सड़क के दोनों ओर लोग शाहरुख और अनुष्का को देखने के लिए घंटों खड़े रहे। शाम को ताज होटल से अशोक इंस्टीट्यूट निकलते समय छह युवतियों उनकी गाड़ी के एक दम नजदीक पहुंच गईं। सभी उनका ऑटोग्राफ लेना चाहती थीं।

शाहरुख के ज्यादा नजदीक आने के फेर में उनका चश्मा एक युवती के हाथ में आ गया। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने युवतियों को वहां से हटाया। शाहरुख ने तो युवतियों का अभिवादन किया लेकिन अनुष्का ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के  प्रमोशन के लिए वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे शाहरुख खान ऑडी से और अनुष्का लांस क्रूजर से होटल ताज पहुंचे।

रास्ते भर प्रशंसक उनकी एक झलक के लिए खड़े रहे। शाहरुख के होटल ताज पहुंचने के पूर्व ही लोगों की भीड़ होटल के बाहर जमा थी। हालांकि शाहरुख और अनुष्का बिना किसी का अभिवादन किए ही होटल चले गए। शाम सवा पांच बजे फिर वह होटल से निकले। इस दौरान पूरे दिन लोग होटल के बाहर जमे रहे। होटल से निकलते ही युवक और युवतियों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

होटल से वह चौका घाट होते हुए पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट पहुंचे। रास्ते पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए सड़क के किनारे खड़े थे। अशोका इंस्टीट्यूट के छात्रों को ही केवल कैंपस में प्रवेश दिया गया था। बाकी लोगों को पांडेयपुर-आशापुर मुख्य मार्ग पर ही रोक दिया गया।

शाहरुख पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए कुछ देर के लिए लोग बेकाबू हो गए। पुलिस ने लाठियां पटक-पटक रास्ता खाली कराया और शाहरुख अशोका इंस्टीट्यूट कैंपस में प्रवेश कर पाए। लौटते वक्त भी यही हाल था। शाहरुख के निकलने के बाद भीड़ भी निकली। करीब आधे घंटे तक पहड़िया-पांडेयपुर मार्ग पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed