{"_id":"5bb9085d867a5514ac26ee1e","slug":"shahla-ahrari-says-that-university-or-hospital-built-on-ram-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर के स्थान पर यूनिवर्सिटी या हास्पिटल खुलना चाहिएः सहला अहरारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर के स्थान पर यूनिवर्सिटी या हास्पिटल खुलना चाहिएः सहला अहरारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
शहला अहरारी को सम्मानित करते कांग्रेसी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष सहला अहरारी ने कहा कि मंदिर मुद्दे को भाजपा इमोशनल कार्ड के रूप में खेलती है। राम मंदिर के स्थान पर यूनिवर्सिटी या हास्पिटल खुलना चाहिए।
शनिवार को बनारस के रामकटोरा स्थित एक रेस्टूरेंट में पत्रकारों से प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसे लेकर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। मेरा मानना है कि वहां कोई ऐसी चीज का निर्माण किया जाए जहां सभी धर्मों के लोग आ सकें।
2019 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि हमारी कोशिश लगातार जारी है कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे। महागठबंधन पर कहा कि हम बसपा सुप्रीमो मायावती से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
मेरा मानना है कि गठबंधन होगा तो अच्छा होगा। ये जरूरी है कि गठबंधन में किसी एक पार्टी को नहीं कई पार्टियों को तवज्जो देना होता है। इसके लिए आगे की रणनीति कैसी होगा यह तय हो जाएगा। सपा से गठबंधन पर कहा कि हम अखिलेश के साथ हैं। शिवपाल भी अखिलेश के साथ आ जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ दावे करती है। गुजरात में 100 से अधिक सीटों की बात की गई थी लेकिन क्या हुआ सबको पता है। आज कांग्रेस छोटे स्तरों पर आगे बढ़ रही है। यूनिवर्सिटी चुनाव में हम लगातार जीत रहे हैं। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में इलेक्शन के दौरान एनएसयूआई के प्रत्याशी जीते हैं।