{"_id":"5a7aca514f1c1ba32a8b624d","slug":"sewerage-work-will-completed-till-this-date-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारसः सीवरेज से जुड़े सभी कार्य पूरे करने की अंतिम तारीख तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः सीवरेज से जुड़े सभी कार्य पूरे करने की अंतिम तारीख तय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Feb 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
सीवरेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में सीवरेज से जुड़े सभी कार्य पूरा कराने की अंतिम तारीख कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने निर्धारित कर दी। मंगलवार को कमिश्नर ने अपने कार्यालय में जायका सहायतित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
शाही नाले के सफाई कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अभियान चलाकर 31 मार्च तक पूरा कराने का निर्देश दिया। दीनापुर में निर्माणाधीन 140 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के काम को मार्च तक पूरा कराने को कहा।
जल निगम के अभियंता को हिदायत दी कि अब इन परियोजनाओं को पूरा कराने में समय नहीं बढ़ाया जाएगा। दीनापुर, कोनिया, भगवानपुर सहित पांच घाटों पर लगे पंपिंग स्टेशनों के मरम्मत कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। काम में तेजी लाने के कहा।
विज्ञापन
फुलवरिया और दीनापुर के आउटफाल स्ट्रक्चर के लिए अब तक भूमि उपलब्धता सुनिश्चित न हो पाने पर जल निगम के अधीक्षण अभियंता के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पांच दिन के अंदर मुआवजा धनराशि जमा कराएं।
भूमि उपलब्धता के संबंध में आगे की कार्रवाई करने को कहा। चौकाघाट से दीनापुर तक अन्य सीवर कार्य को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कराने पर जोर दिया।
चौकाघाट, सरैया, फुलवरिया के 140 एमएलडी पंपिंग स्टेशन को भी मार्च तक हर हाल में पूरा कराने को कहा। बैठक में जल निगम, जल संस्थान, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पेयजल, सीवर लाइन शिफ्टिंग पर खर्च होंगे 37 लाख
demo pic
सिकरौल वार्ड में रोडवेज के पास पेयजल व सीवर लाइनों को शिफ्ट किया जाएगा। जलकल ने इसकी तैयारी कर ली है। दोनों काम पर 37 लाख रुपये खर्च होंगे। 20 को टेंडर खुलने के बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।
उत्तरी जोन में चौकाघाट से लहरतारा तक फ्लाईओवर का विस्तार कार्य चल रहा है। जीटी रोड के मुख्य मार्ग पर होने वाले इस विस्तार के लिए पेयजल व सीवर लाइन को शिफ्ट करना है।
इससे पहले भी वहां सीवर व पेयजल लाइन की शिफ्टिंग कराई गई थी लेकिन फ्लाईओवर विस्तार के लिए पिलर किन स्थानों पर बनेंगे यह फाइनल नहीं हुआ था।
रोडवेज बस स्टैंड से मुख्य मार्ग पर पड़ने वाले सीवर लाइन को थापर पेट्रोल पम्प से रोडवेज शौचालय तक शिफ्ट किया जाएगा। इस पर 12.65 लाख रुपये खर्च होंगे। जलकल के अधिशासी अभियंता उत्तरी के मुताबिक पेयजल लाइन शिफ्ट होने पर 14.38 लाख खर्च होंगे।