{"_id":"5b7e9c3442c79246300f5e0c","slug":"sevent-killed-a-lady-in-ghazipur-when-she-was-in-bathroom","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में नौकर ने की मालकिन की निर्मम हत्या, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में नौकर ने की मालकिन की निर्मम हत्या, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
महिला के मायके वालों ने ससुर पर लगाया हत्या का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के गाजीपुर जिले के एक गांव में महिला की हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के इमामुद्दीनपुर गांव में गुरुवार की सुबह नौकर ने मालकिन की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपित की बाइक को फूंक दिया। मृतका के भतीजे आनंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के ससुर और नौकर के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ससुर को हिरासत में लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। नौकर की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
मृतका सुमन सिंह (45) पीडब्ल्यूडी में गैंग मेठ के पद पर तैनात थी। सुमन गुरुवार की सुबह करीब छह बजे घर के आंगन में स्नान कर रही थी। दरवाजे पर सुमन का ससुर कन्हैया सिंह सोया था। मखदूमपुर निवासी घरेलू नौकर फागूलाल राजभर घर में पहुंचकर दरवाजा बंद कर आंगन में पहुंचा और रम्मा से सुमन के सिर पर पीछे से वार कर दिया।
अंदर से सुमन के चीखने की आवाज ससुर को सुनाई नहीं दी लेकिन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अंदर से दरवाजा बंद देखकर पड़ोसी बांस की सीढ़ी लगाकर खपरैल की छत पर पहुंचकर देखे तो फागू लाल हाथ में रम्मा लेकर खड़ा था और सुमन खून से लथपथ पड़ी थी। यह देख ग्रामीण शोर मचाने लगे तो फागूलाल ने रम्मा से सुमन के गले पर वार कर मार डाला।
विज्ञापन
शोरगुल सुनकर कन्हैया सिंह ने जैसे ही दरवाजा खोला, नौकर फागूलाल तेजी से बाइक की ओर भागा। ग्रामीणों ने पीछा किया तो वह अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने फागूलाल की बाइक फूंक दी और घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए ससुर कन्हैया सिंह को हिरासत में लेकर थाने आई। क्षेत्राधिकारी चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि भतीजे आनंद सिंह की तहरीर पर कासिमाबाद पुलिस केस दर्ज कर कन्हैया को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जबकि फागूलाल से हर संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। वह भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हत्या की वजह को लेकर तरह तरह की अटकलें
मृतका के घर बाहर जमा हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुमन सिंह की निर्मम हत्या से इमामुद्दीनपुर गांव हतप्रभ है। आखिरकार सुमन सिंह की हत्या किन कारणों से हुई है ? ग्रामीण तरह-तरह की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन में जुटी है। पुलिस कप्तान यशवीर सिंह के अनुसार बहुत जल्द हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार होगा।
बताया जाता है कि फागू लाल राजभर करीब तीन वर्ष से मृतका सुमन के यहां नौकरी कर रहा था। वह घर के कामों के साथ खेती-बारी का काम भी देखता था। जिस समय यह वारदात हुई। उस समय सुमन सिंह घर के अंदर थी। नौकर भी था। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान दरवाजे पर सो रहे ससुर कन्हैया सिंह को कुछ भी पता नहीं चला। वह दरवाजा खुलवाकर अंदर नहीं गए।
शोर सुनकर जब कुछ ग्रामीण बांस की सीढ़ी लगाकर खपरैल पर चढ़े और शोर मचाया। इसके बाद लोगों के सामने ही सुमन के गले पर रम्मा से प्रहार कर दिया। इससे ऐसा लगता है कि उसने सुमन की हत्या की पूरी योजना तैयार कर ली थी। बहरहाल आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा।
2013 में पीडब्ल्यूडी में कार्यरत हुई थी सुमन
मृतक सुमन के पति स्व. त्रिभुवन नारायण सिंह पीडब्ल्यूडी में गैंग मेठ पद पर तैनात थे। 2012 में सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई थी। पति की स्थान पर सुमन पीडब्लूडी में गैंग मेठ के पद पर 2013 में तैनात हुई। मृत सुमन सिंह का ससुराल मऊ जिला के सराय लखंसी थाने के रकौली में है। वह अपने ससुर कन्हैया सिंह के ननिहाल में मिले नेवासा में रहती थी। उसकी एक 12 वर्षीय बेटी शिवांगी है, जो रकौली ससुराल में रहकर पढ़ती है। मौत की जानकारी मिलने पर अपने चाचा देवेंद्र सिंह के साथ आई थी। मां की मौत से रो-रोककर बेहाल थी।

मृतका ने किया था शराब पीने का विरोध
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सुमन की हत्या के मामले में दिए गए तहरीर में मृतका के भतीजे आनंद सिंह ने कहा है कि मेरी बुआ की शादी 25 वर्ष पूर्व कन्हैया सिंह के लड़के त्रिभुवन नारायण सिंह से हुई थी। फूफा की 2012 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद मेरी बुआ सुमन उनकी जगह में पीडब्लूडी में काम करने लगी। उनकी 12 वर्षीय बेटी शिवांगी है। बुधवार की शाम को मैं इमामुद्दीनपुर गया था, तो मेरी बुआ के सामने ससुर कन्हैया सिंह और नौकर फागूलाल राजभर शराब पी रहे थे, इसका बुआ ने विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर फागू और कन्हैया सिंह ने मिलकर मेरी बुआ की हत्या कर दी है।