फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Seven thousand teachers engaged in election duty, hanging children's education

चुनावी ड्यूटी में लगे सात हजार शिक्षक, लटकी बच्चों की पढ़ाई

Fri, 18 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand teachers engaged in election duty, hanging children's education
कोरोना के कारण पिछले डेढ़ माह से बंद स्कूल अब खुल गए हैं। लंबी छुट्टी के बाद स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ गई है, लेकिन शिक्षकों की शत प्रतिशत उपस्थिति विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। जिले में करीब साढ़े सात हजार शिक्षकों की कोरोना और चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। कोर्स भी पिछड़ गया है। शिक्षकों की कमी के साथ कोर्स को पूरा करना दोहरी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में कई शिक्षकों को बीएलओ बनाया गया है। कई शिक्षक व शिक्षा मित्र पर्चियां बांटने में जुटे हैं। 2500 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी कोविड वैक्सीनेशन में वेरिफायर व कांटेक्ट ट्रेसिंग में लगाई गई है। सबसे ज्यादा समस्या 32 एकल विद्यालयों में है, जहां शिक्षामित्र पढ़ाई की कमान संभाले हुए हैं। प्रशिक्षण में लगे शिक्षकों का पहला चरण पूरा हो चुका है। सात मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर शिक्षक ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछड़ गया कोर्स
पिछले दो साल से कोरोना के कारण स्कूलों को कई बार बंद करना पड़ा है। सत्र 2021-22 की शुरुआत में दूसरी लहर की वजह से स्कूल बंद थे। सितंबर से स्कूलों में भौतिक पठनपाठन शुरू हुआ, लेकिन दिसंबर के आखिर सप्ताह से ठंड और कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी। जिसके बाद स्कूलों को डेढ़ महीने के लिए बंद करना पड़ा था। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के काशी विद्यापीठ ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि ऑनलाइन पढ़ाई सुचारु रूप से न होने के कारण पहले ही बच्चों की पढ़ाई पिछड़ गई है। अब चुनावी बयार में पढ़ाई अधर में है। उन्होंने शिक्षकों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने की मांग भी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed