फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   seven candidate will win assembly election in ballia

बलिया में सात ही होंगे ‘सिकंदर’, 89 की होली होगी फीकी

Tue, 07 Mar 2017 08:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया Updated Tue, 07 Mar 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
seven candidate will win assembly election in ballia
- फोटो : amar ujala
 विधानसभा चुनाव में भागीदारी करने वाले सभी प्रत्याशियों के यहां धूमधाम से होली मनाने की तैयारी चल रही है। लेकिन सात प्रत्याशियों के यहां ही होली पर धमाल होगा जबकि अन्य 89 दावेदारों के यहां होली फीकी होगी।
विज्ञापन


इसकी वजह यह है कि होली के दो दिन पहले मतगणना होगी और विधानसभा चुनाव का परिणाम भी सामने आ जाएगा। ऐसे में तो सात ही सिकंदर होंगे।
यह दूसरा मौका है जब मतगणना के आसपास होली का त्योहार होगा। हालांकि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव की गिनती के दो दिन पहले होली थी इस बार मतगणना के दो दिन बाद है।
विज्ञापन


वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 130 प्रत्याशियों ने भाग्य की आजमाईश की थी। 11 फरवरी को मतदान हुआ लेकिन मतगणना का कार्य छह मार्च को हुआ। आठ मार्च को होली होने के कारण चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों जमकर होली मनाई और एक दिन आराम करने के बाद मतगणना में पहुंचे। लेकिन इस बार स्थिति इसके विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया की सात विधानसभा सीटों के लिए कुल 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में मतदान तो चार मार्च को पूरा हो चुका है लेकिन मतगणना 11 मार्च को निर्धारित है।  इसी दिन मतगणना का काम भी पूरा हो जाएगा लिहाजा यह भी तय है कि सात प्रत्याशी को ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र का ‘सिकंदर’ बनने का मौका मिलेगा जबकि 89 प्रत्याशियों को निराशा ही हाथ लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed