फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sessions in universities delayed due to corona infection

कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालयों में सत्र हुआ विलंबित

Sun, 23 Jan 2022 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sessions in universities delayed due to corona infection
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संकायों में पाठ्यक्रम को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया है। संभावना जताई जा रही है कि काशी विद्यापीठ में फरवरी के दूसरे सप्ताह में और संपूर्णानंद में मार्च के दूसरे सप्ताह में परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र विलंबित हो गया है। नियमों के तहत सेमेस्टर परीक्षाएं दिसंबर 2021 तक हो जानी चाहिए थीं लेकिन संक्रमण के कारण दिसंबर तक तो दाखिले की प्रक्रिया ही चल रही थी। यूजीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के 90 दिन बाद द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जाती हैं, ऐसे में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं देरी से होने के कारण द्वितीय सेेमेस्टर भी प्रभावित होगा। काशी विद्यापीठ में नई शिक्षा नीति के अनुसार प्रश्न पत्रों के स्वरूप के निर्धारण के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति प्रश्न-पत्रों का प्रारूप तैयार कर रही है।
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्रों का निर्माण शुरू हो गया है। जनवरी के अंत तक प्रश्नपत्र तैयार हो जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि शास्त्री-आचार्य की परीक्षाएं पूरे देश में एक साथ होनी है। ऐसे में कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर टाइम टेबल तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगी हुई है। प्रशिक्षण भी जल्द शुरू होगा ऐसे में अब चुनाव बाद ही परीक्षा कराने पर विचार किया जाएगा। हालांकि परीक्षा की तैयारी चल रही है। दस मार्च के बाद परीक्षा समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें परीक्षा के टाइम टेबल पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed