{"_id":"5c1bbeb3bdec2257071f5f83","slug":"senior-clerk-arrest-during-taking-bribe-at-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में 50 हजार घूस लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में 50 हजार घूस लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे रुपये
Fri, 21 Dec 2018 11:04 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी एंटी करप्शन की टीम ने गुरुवार की शाम नगर पंचायत सैदपुर के वरिष्ठ लिपिक सुरेंद्र कुमार सोनकर को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा। लिपिक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। इस प्रकरण में कस्बे के रहने वाले एक युवक ने लिपिक के विरुद्ध सैदपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
सैदपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ इंदिरा नगर निवासी मुन्ना दमगड़ ने बुधवार को एंटी करप्शन के अधिकारियों से मिलकर शिकायत की थी कि नगर पंचायत के वरिष्ठ बाबू नगर पंचायत में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। काफी निवेदन के बाद भी बिना पैसा लिए उन्होंने काम न होने देने को कहा है।
अंतत: मजबूर होकर मुन्ना दमगड़ ने गुरुवार को सायंकाल चार बजे उसे पैसा देने को कहा था। इसके बाद वह पैसा लेकर कार्यालय में पहुंचा। उसे एंटी करप्शन की टीम ने रंग लगे हुए नोट दिये थे। पैसा वरिष्ठ लिपिक को देते ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया। इसके बाद उसका हाथ पानी से धुलवाया गया। पानी लगते ही हाथ लाल हो गए।

तलाशी में लिपिक की जेब से 50 हजार रुपये के अलावा और 59 हजार रुपये बरामद किए गए। टीम उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए सैदपुर कोतवाली ले आई। बरामद रुपये में 22 नोट दो हजार के तथा 12 नोट पांच-पांच सौ के हैं।
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी रामसागर ने बताया कि कस्बा निवासी मुन्ना मदगड़ ने बुधवार को वाराणसी कार्यालय में पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। टीम में दारोगा संतोष दीक्षित, अशोक सिंह और सुरेंद्र दुबे शामिल रहे।