फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security arrangements for election machines inspected; DM says there must be no negligence regarding protocols

Varanasi News: चुनावी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था परखी, डीएम ने कहा- प्रोटोकॉल में लापरवाही न हो

Wed, 30 Sep 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Security arrangements for election machines inspected; DM says there must be no negligence regarding protocols
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सीसीटीवी, प्रवेश-निकास व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के समय भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी और अपना दल के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ईवीएम और वीवीपैट के रख-रखाव और सुरक्षा के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के तय मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। मशीनों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की प्रवेश-निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और सुरक्षा इंतजामों की जांच की गई। इसके साथ ही संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति भी देखी गई। डीएम ने अधिकारियों को सभी जरूरी अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। वेयर हाउस की साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को भी बेहतर बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed