फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   secret of dog death in bomb blast at varanasi cantt station not diclose

वाराणसी कैंट स्टेशन पर हुए धमाके में डॉग की मौत का राज बरकरार

Wed, 21 Feb 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Feb 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
secret of dog death in bomb blast at varanasi cantt station not diclose
कैंट स्टेशन पर इसी जगह हुआ था धमाका - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया स्थित जीआरपी प्रीपेड बूथ के समीप सोमवार को हुए धमाके की गुत्थी मंगलवार को भी नहीं सुलझ पाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉग की मौत की वजह जबड़ा फटने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होना बताया गया है।
विज्ञापन


जबड़े के निचले हिस्से का चिथड़ा उड़ गया था। जबड़ा कैसे फटा, इस बारे में रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन रिपोर्ट में जीआरपी के इस दावे की भी पुष्टि नहीं हुई है कि डॉग की मौत धमाके की चपेट में आने से नहीं हुई।
विज्ञापन


पढ़ेंः वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर धमाका, डॉग की मौत, खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रीपेड बूथ के समीप सोमवार को दोपहर बाद करीब 4:30 बजे जोरदार धमाका हुआ था। अफरातफरी के बाद माहौल सामान्य हुआ तो लोगों ने देखा कि एक डॉग के जबड़े का निचला हिस्सा उड़ गया है और उसकी मौत हो गई है।

सूचना पाकर रामनगर से बम निरोधक दस्ता मौके पर आया लेकिन तब तक जीआरपी ने घटनास्थल पर पानी डालकर साफ-सफाई करा दी थी। बम निरोधक दस्ते के अनुसार मौके से किसी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ के अंश नहीं बरामद हुए हैं।

डॉग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सीओ जीआरपी विमल किशोर श्रीवास्तव का कहना था कि कुतिया के शरीर से बारूद के कण नहीं बरामद हुए हैं। जबड़ा फटने और अत्यधिक खून बहने से मौत की बात है। मामले की जांच की जा रही है।

जीआरपी सवालों के घेरे में

secret of dog death in bomb blast at varanasi cantt station not diclose
घटना स्थल को पानी से साफ किया गया - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन परिसर में हुए धमाके और डॉग की मौत के मामले में जीआरपी कैंट की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि सोमवार को धमाका होने के बाद जीआरपी ने घटनास्थल पर पानी डालकर सफाई करा दी थी। इस कारण घटना से जुड़े साक्ष्य भी मिट गए।

इसके बाद मंगलवार को जीआरपी इंस्पेक्टर जेपी सिंह काशी विद्यापीठ ब्लाक स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचे और डॉक्टर पर अपने मनमुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच मीडियाकर्मी आ गए तो जीआरपी इंस्पेक्टर पहले से तैयार रिपोर्ट लेकर चलते बने।

जीआरपी इंस्पेक्टर का तौरतरीका पशु चिकित्सालय में मौजूद कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। उनकी मानें तो पोस्टमार्टम करने वाले पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह से जीआरपी इंस्पेक्टर ने कहा कि आप रिपोर्ट में लिख कर दीजिए कि विस्फोटक से डॉग की मौत नहीं हुई।

इस पर डॉ. एके सिंह ने दो टूक कहा कि वो यह क्यों लिखें कि विस्फोटक से डॉग की मौत नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ है कि जबड़ा फटने और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हुई है और वो सिर्फ यही लिखेंगे। इसे लेकर डॉ. सिंह और जीआरपी इंस्पेक्टर के बीच कुछ देर तक बहस भी हुई।

धमाके के बाद भी नहीं चेते

secret of dog death in bomb blast at varanasi cantt station not diclose
कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : self
कैंट रेलवे स्टेशन की सर्कुलेटिंग एरिया में सोमवार को धमाके के बावजूद रेलवे सुरक्षा तंत्र नहीं चेता। मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहीं कोई खास सतर्कता नहीं दिखी। सब कुछ पुराने ढर्रे पर जैसे का तैसा चलता रहा।

वहीं, स्टेशन आ रहे यात्रियों में कई जीआरपी बूथ के पास जाकर सोमवार की घटना की जानकारी लेते देखे गए। इस बीच कैंट रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह सामान्य दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed