{"_id":"5b3d191f4f1c1b87288b4a39","slug":"sealdah-jammu-tawi-humsafar-express-reached-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफर में सुविधाओं की नई ‘हमसफर’, बनारस पहुंची पहली सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफर में सुविधाओं की नई ‘हमसफर’, बनारस पहुंची पहली सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
बनारस से होकर गुजरी पहली सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस ने बुधवार को यात्रियों, पर्यटकों के लिए सुविधाओं का नया अहसास कराया। हरे-पीले रंग में रंगे खूबसूरत एलएचबी कोच, स्वच्छता, पानी और अच्छी कूलिंग के साथ पेंट्रीकार के बेहतरीन इंतजामों ने यात्रियों का मन मोह लिया।
काशी से जम्मूतवी या फिर कोलकाता का सफर करने वालों को इस ट्रेन ने यात्रा का नया विकल्प मुहैया कराने के साथ ही सुविधाजनक सफर की भी राह खोली है।
हमसफर एक्सप्रेस दिन में पूर्वाह्न 11:45 बजे कैंट स्टेशन प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंची। जम्मूतवी से आ रही यह ट्रेन यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद 11:55 बजे कोलकाता रवाना हो गई। ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच लगाए गए हैं। पेंट्रीकार भीएसी युक्त है।
स्टेशन मास्टर डीके सिंह और आईआरसीटीसी के विनोद सिंह ने बताया कि वाराणसी से हर माह सैकड़ों यात्री मां वैष्णो देवी धाम जाते हैं। कारोबार के सिलसिले में व्यापारियों की कोलकाता आवाजाही लगी रहती है। इस ट्रेन के संचालन से उन्हें अब खासी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन जम्मूतवी से हर बुधवार को दोपहर 12:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन दोपहर 11:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। सियालदह से प्रत्येक मंगलवार को 1:10 बजे चलेगी जो कैंट स्टेशन पर रात 1:05 बजे आएगी।
ट्रेन का जम्मू, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट जं., सहारनपुर जं., मुरादाबाद जं., बरेली जं., लखनऊ चारबाग, वाराणसी जं., मुगलसराय जं., गया जं., धनबाद जं., आसनसोल जं. पर ठहराव होगा।