बलियाः वीडियो बनाने पर एसडीएम के चालक व अर्दली ने छात्र को पीटा, विरोध में मार्ग किया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान छात्रों की एसडीएम से तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलते ही सीओ सिकंदरपुर विजय प्रताप यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रनेताओं को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर एसडीएम सिकंदरपुर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में शामिल होने दादर डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकले थे। जैसे ही नगरा मोड़ पर पहुंचे कि नगरा की तरफ से आ रही एक सवारी जीप से एसडीएम की गाड़ी टकराने से बाल-बाल बच गई।
इसके बाद एसडीएम के ड्राइवर व अर्दली ने सवारी जीप को रूकवा कर ड्राइवर को पकड़ लिया और डांट-फटकार के बाद दो-तीन थप्पड़ जड़ दिया। इसी दौरान सवारी जीप में बैठा दादर डिग्री कॉलेज का छात्र अपना मोबाइल निकाल कर वीडियो बनाने लगा।
तभी एसडीएम की नजर छात्र पर पड़ गई। उसके बाद एसडीएम के अर्दली व ड्राइवर ने छात्र का मोबाइल छीनकर डाट-फटकार के बाद दो थप्पड़ जड दिया। इसके बाद एसडीएम दादर डिग्री कॉलेज के लिए रवाना हो गए।
कार्यवाही के आश्वासन पर जाम समाप्त
उसी समय नगरा मोड़ पर मौजूद कुछ छात्र उक्त छात्र को लेकर दादर डिग्री कालेज पहुंच गए, जहां पर पहले से मौजूद एसडीएम व छात्रों में जमकर नोकझोक हुई। इस दौरान एसडीएम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों ने बस स्टेशन चौराहे पर पहुंच बलिया-सोनौली मार्ग को जाम कर दिया।
छात्र नेताओं का कहना था कि एसडीएम, उनका अर्दली व ड्राइवर ने छात्र की जमकर पिटाई की है। जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होगी, जाम समाप्त नहीं होगा। सूचना पाकर सीओ विजय प्रताप यादव मौके पर पहुंच गए और छात्रों से वार्ता कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब दो घंटे बाद छात्रों ने जाम समाप्त किया।