फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Scramble for cash in banks today will not

बैंकों में कैश के लिए आज नहीं होगी मारामारी

Mon, 19 Dec 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Dec 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Scramble for cash in banks today will not
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
आरबीआई की ओर से नई करेंसी मिलने के बाद अब सोमवार को ग्रामीण इलाकों के बैंकों में भी नोट के लिए मारामारी नहीं होगी। शुक्रवार देर शाम बनारस आने के बाद रुपये ग्रामीण इलाकों की शाखाओं में शनिवार देर शाम तक पहुंच गए। सोमवार को जब बैंक खुलेंगे तो हालात सामान्य रहेगी। इस बीच शहर और ग्रामीण इलाकों में एटीएम भी सामान्य तरीके से चलने लगे हैं। रविवार को कहीं भी लंबी लाइन नहीं दिखी।
विज्ञापन



नोटबंदी के बाद से जरूरत के हिसाब से रुपये न मिलने से लोग परेशान चल रहे थे। सबसे ज्यादा खराब स्थिति तो ग्रामीण इलाकों के बैंकों में थी। यहां अन्य बैंकों की तुलना में काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक को पर्याप्त रुपये न मिलने से ग्राहक और बैंक कर्मचारियों के बीच नोंकझोंक भी आए दिन हुई। बैंक पर नो कैश का बोर्ड तक लगाना पड़ा। आरबीआई की ओर से 2700 करोड़ रुपये मिलने के बाद शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में बैंकों के ग्राहकों को राहत मिल गई है।
विज्ञापन



रविवार को लहुराबीर, मलदहिया, पहड़िया, सुंदरपुर, भिखारीपुर, लंका, बीएचयू गेट आदि जगहों पर वे एटीएम चलते नजर आए, जो पूर्व में करेंसी की किल्लत के बाद से बंद पडे़ थे। सूत्रों की माने तो अब दो-तीन दिन तक रुपयों के वितरण में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed